कालेज छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Updated on 02-09-2023 03:25 PM

बिलासपुर। सांइस कालेज के छात्र अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्माहत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तब छोटे भाई ने खिड़की से देखा, तो छात्र की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारकर तालाशी ली।

मृतक के बिस्तर पर एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मैं पढ़ाई से थक गया हैं। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। सक्ती जिले के मालखरौदा पीरदा निवासी धनेश्वर प्रसाद जायसवाल पिता नंद कुमार जायसवाल (24) सरकंडा साइंस कालेज में एमएससी का छात्र था। राजीव विहार कालोनी गली नंबर-2 में किराए के मकान में उसका छोटा भाई प्रदीप जायसवाल भी रहता है। प्रदीप बीएससी का छात्र है।

 मकान के अन्य कमरे में भी कई छात्र किराए में रहते हैं।वहीं कुछ छात्र रक्षा बंधन मनाने के लिए अपने-अपने घर चले गए हैं। धनेश्वर और उसका छोटा भाई प्रदीप जायसवाल थे। गुरुवार की रात आठ बजे दोनों खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण प्रदीप अपने बड़े भाई धनेश्वर को बताकर बगल के एक कमरे में सोने चला गया। दरवाजा बंद किया फिर कूलर चालू कर सो गया। धनेश्वर भी दरवाजा बंद कर दिया।

शुक्रवार की सुबह सात बजे प्रदीप सोकर कमरे से बाहर निकला तब धनेश्वर का कमरा बंद था। करीब एक घंटे बाद आठ बजे भी धनेश्वर कमरे से बाहर नहीं निकला। इसके बाद प्रदीप दरवाजा खटखटाया व आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद उन्होंने कुर्सी लगाकर खिड़की से झांककर देखा तो, धनेश्वर का शव फांसी के फंदे में लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों के साथ सरकंडा पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। दरवाजा को तोड़कर कमरे के भीतर प्रवेश किया। इसके बाद मृतक के स्वजन को जानकारी दी गई। स्वजन के आने के बाद शव को फंदे से उताकर सिम्स भेजा गया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन को सौंप दिया गया।

रायगढ़ के छाला एसईसीएल में पदस्थ हैं पिता मृतक के पिता रायगढ़ के छाला एसईसीएल में पदस्थ हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वे बिलासपुर पहुंचे।

पुलिस की टीम स्वजन का बयान दर्ज किया। हालंकि आत्महत्या की वजह के बारे में वे कुछ नहीं बता पाए। स्वजन ने पुलिस को बताया कि धनेश्वर पढ़ने-लिखने में अच्छा था। वह कभी भी कोई परेशानी के बारे में नहीं बताया था।

सुसाइड नोट में ये लिखा है छात्र ने
सुसाइड नोट में लिखा है कि मुझे माफ करना अम्मा, पापा। छोटू आई लव यू। मैं किसी के भी वजह से यह कदम नहीं उठाया हूं। बस थक गया हूं पढ़ाई से। अब नहीं होगा मुझसे। सरकंडा पुलिस सुसाइड नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

स्कार्प से लगाई फांसी
घटना की रात धनेश्वर अपने बिस्तर के ऊपर कुर्सी रखा। उसके ऊपर चढ़कर स्कार्प को पंखे में बांधकर फंदा बनाया और लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतक के मोबाइल से काल डीटेल भी खंगाल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.