आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे के प्रयासों से बालाघाट के हट्टा में शुरू होगा कॉलेज

Updated on 13-07-2023 06:39 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर कावरे के अथक प्रयासों से बालाघाट जिले के हट्टा में शासकीय नवीन कॉलेज जल्द शुरू होगा। भोपाल में 12 जुलाई 2023 को हुई केबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई है। नवीन कॉलेज की स्वीकृति से बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र में जन-सामान्य ने राज्य सरकार के इस निर्णय पर खुशी जाहिर की है।

हट्टा में पिछले कुछ समय से जन-सामान्य द्वारा शासकीय नवीन कॉलेज की मांग की जा रही थी। कॉलेज खुलने के बाद अब आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो सकेगी। आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे ने अपने संदेश में कहा कि बालाघाट जिले को एजुकेशन हब बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे। उच्च अध्ययन की शैक्षणिक संस्थाओं के प्रारंभ होने से जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को अपने निवास के नजदीक ही शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि बालाघाट में विश्वविद्यालय और आयुर्वेद महाविद्यालय शुरू किये जाने के भी ठोस प्रयास किये जा रहे हैं।

लामता कॉलेज में शुरू होंगे 2 संकाय

भोपाल में कल हुई केबिनेट की मीटिंग में परसवाड़ा क्षेत्र के शासकीय कॉलेज लामता में आर्टस एवं बायोलॉजी संकाय को शुरू किये जाने की भी मंजूरी दी गई। राज्य सरकार के इस निर्णय पर लामता क्षेत्र के जन-सामान्य ने खुशी जाहिर की। लामता क्षेत्र में भी विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज में इन 2 संकायों को शुरू किये जाने की मांग कुछ समय से की जा रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.