मनोरंजक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक सवालो के बीच रंगारंग कार्यक्रम

Updated on 19-05-2025 12:22 PM

कोरबा।  सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत कोरबा के घंटाघर ऑडिटोरियम, परिसर के चौपाटी में जनसंपर्क विभाग के माध्यम से एक दिवसीय विशेष इवेंट का आयोजन किया गया। आम नागरिकों से प्रत्यक्ष रूबरू होकर उनसे मनोरंजक गतिविधियों में शामिल किया गया। ज्ञानवर्धक सवाल भी पूछे गए और सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस आयोजन में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना, लाभार्थियों से संवाद स्थापित करना और सुशासन तिहार को जनसामान्य में प्रसारित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य से हुई, जिसके बाद खेल एवं मनोरंजन गतिविधियों की श्रृंखला प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में ज्ञानवर्धक क्विज़, जिसमें सुशासन तिहार, प्रदेश सरकार की योजनाओं, शासन की पहल तथा कोरबा जिले से जुड़े सवाल शामिल रहें का खास आकर्षण रहा। युवाओं ने इसमें भाग लेकर सवालों के जवाब दिए। इस दौरान सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत अपनी समस्या को लेकर आवेदन देने वाले वे हितग्राही भी थे जिनके आवेदन का निराकरण हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही मनु उराव, बिन्देश्वरी, मनहरण सिह, अलख राम, बरेलाल, अंबिका यादव, पार्वती चौहान, शशी चौहान, शत्रुहन श्रीवास, पेंशन के हितग्राही अनिल सिंह, राशनकार्ड के हितग्राही सुलोचनी साहू सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव को बताया और आवेदन जमा करने के बाद हुई कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुए सरकार की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में खेल और अन्य गतिविधियों में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी दी। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक श्रीमती इस्मत जहां दानी और जिला जनसम्पर्क अधिकारी कमलज्योति, जिला समन्वयक  आशुतोष गौरहा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरित किए।

कार्यक्रम को संचालन रेडियो जॉकी अनिमेष शुक्ला ने किया। उन्होंने अपनी शानदार आवाज में जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में युवाओं ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में गहरी रुचि दिखाई और संवाद के माध्यम से जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को “जनमन“ पत्रिका और शासन की योजनाओं पर आधारित फूड वाउचर प्रदान किए गए। आयोजन में पारंपरिक लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, खेल प्रतियोगिताएँ और मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजन को रोचक और प्रेरणादायक बनाती रहीं। एक दिवसीय इस इवेंट में न सिर्फ जनसहभागिता को प्रोत्साहित किया बल्कि शासन और जनता के बीच संवाद की एक सशक्त कड़ी भी स्थापित की। इस अवसर पर जिला प्रशासन, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी, जनसम्पर्क कार्यालय से मनीष यादव, प्रकाश दास, अशोक, नन्द कुमार आदि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.