बच्चों के साथ पाकिस्तान वापस आ जाओ... पबजी लवर के लिए भारत आई सीमा हैदर के पति ने क्या कहा?

Updated on 07-07-2023 07:17 PM
इस्लामाबाद: पबजी गेम के साथ शुरू हुई लव स्टोरी के चक्कर में पाकिस्तान की एक महिला भारत भाग कर आई थी। सीमा हैदर (27) नेपाल के रास्ते अपने प्रेमी से मिलने आई थी, जिसे बाद में पुलिस ने प्रेमी संग गिरफ्तार कर लिया। अब इस महिला का पति सामने आया है और इस मामले पर अपना पक्ष रखा है। बीबीसी उर्दू की रिपोर्ट के मुताबिक सीमा का पति गुलाम हैदर जखरानी सऊदी अरब में नौकरी करता है। पिछले तीन साल से वह वहां काम करता है। सीमा के पति ने कहा कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और उनकी लव मैरिज हुई थी।

सीमा भारत के सचिन मीणा (22) से पबजी गेम के जरिए कई साल पहले संपर्क में आई थी। गुलाम के मुताबिक उन दोनों के प्यार में भी सबसे बड़ा रोल फोन का था। मिस कॉल के जरिए 2014 में दोनों का संपर्क हुआ था और तीन-चार महीने की बातचीत के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। सीमा के रिश्तेदार इससे खुश नहीं थे, इसी कारण उन्होंने कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया। गुलाम के मुताबिक बाद में सीमा के परिवार वालों ने शादी को मान लिया, जिसके बाद वह कराची रहने चले गए जहां सीमा के पिता और बहन रहती थीं।

रिक्शा चलाता था पति

गुलाम के मुताबिक कराची में जब वह आए तो उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके बावजूद भी इनका गरीबी को लेकर कोई झगड़ा नहीं हुआ। वह रिक्शा चलाते थे और जब सऊदी में नौकरी मिल गई तो वह वहां चले गए। मजदूरी करके वह पैसे घर भेजते थे। इस दौरान वह अपनी पत्नी से फोन पर बात करते थे। उन्होंने बताया कि सीमा घर छोटा होने की बात कह कर एक किराए के मकान में शिफ्ट हो गई थी। लेकिन 9 मई को पाकिस्तान में बवाल के बाद इंटरनेट बंद हो गया तो उनकी बात न हो सकी।

सीमा को नहीं दिया तलाक

गुलाम के मुताबिक जब इंटरनेट शुरू हुआ तब भी सीमा का फोन नहीं लगा, जिसके बाद उन्होंने अपने साले को उसके पास भेजा। यहां पहुंचने पर मकान मालिक ने बताया कि सीमा गांव में घर खरीदने की बात कह कर यहां से गई है और फिर नहीं लौटी है। गुलाम के मुताबिक गांव में पता करने पर जानकारी हुई कि उसने घर और सभी गहने बेच दिए हैं। बाद में पता चला कि वह दुबई और वहां से नेपाल चली गई हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी जेल में बंद हैं। गुलाम का कहना है कि उनकी पत्नी बहक गई थीं और बच्चों के साथ वापस आना चाहिए। गुलाम का कहना है कि सीमा का तलाक का दावा झूठा है। उन्हें सीमा पर विश्वास था और इसीलिए उन्होंने उसी के नाम पर घर भी रखा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.