कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, हार्ट अटैक के बाद एम्स में थे भर्ती

Updated on 21-09-2022 06:36 PM

Raju Srivastav Death : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। उनके परिवार ने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। बता दें कि 10 अगस्त को जिम में कसरत करते हुए उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया था। वहां उनका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। इस बीच उनके परिवार और साथ काम करने वालों की तरफ से लगातार अपडेट्स मिल रहे थे। इलाज के दौरान उनकी तबीयत में सुधार की खबर भी आई थी लेकिन अब उनके निधन की दुखद खबर ने सबको बड़ा सदमा दे दिया है।

वर्कआउट के दौरान पड़ा दौरा

बता दें कि राजू, दिल्ली के एक होटल में रुके थे और वहीं के जिम में वह वर्कआउट कर रहे थे। वर्कआउट के दौरान राजू की तबीयत बिगड़ गई थी और ट्रेडमिल पर गिर पड़े थे। राजू को फिर तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया, जहां कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में उनका इलाज चल रहा था। राजू के करीबियों ने जानकारी दी थी कि उनको ब्रेन इंजरी हो गई थी। हार्ट अटैक के बाद गिरने से काफी देर तक दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंची थी। डॉक्टर्स ने बताया था कि उनको होश में आने में वक्त लग सकता है। इलाज के बीच उनकी बॉडी में कुछ मूवमेंट की रिपोर्ट्स भी थीं।

लोगों को खूब हंसाया 

राजू के बारे में बता दें कि वह कई पॉपुलर शोज में काम कर चुके थे। वह देश के पॉपुलर कॉमेडियन थे। उन्होंने द ग्रेड इंडियन लाफ्टर चैलेंज, बिग बॉस, शक्तिमान, कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो जैसे शोज किए। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके थे जैसे मैंने प्यार किया, तेजाब, बाजीगर जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वह इंडियन लाफ्टर चैम्पियन में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए थे।

कॉमेडी स्ट्रगल पर की थी बात

एक इंटरव्यू में राजू ने कॉमेडी शोज को लेकर कहा था, 'जब मैं मुंबई आया था तब लोग कॉमेडियन को ज्यादा कुछ नहीं समझते थे। उस वक्त तो जोक्स जॉनी वॉकर से शुरू होकर जॉनी वॉकर तक खत्म हो जाती है। उस वक्त स्टैंड अप कॉमेडी की कोई जगह नहीं होती थी तो तब जो जगह मुझे चाहिए थी वो मिली नहीं।'

ऑटो भी चलाया

राजू जब मुंबई में स्ट्रगल कर रहे थे तब अपना गुजारा करने के लिए राजू ऑटो तक चलाते थे। इतना ही नहीं एक पैसेंजर की वजह से ही राजू को बड़ा ब्रेक मिला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.