कॉमिक्स निर्माण का प्रशिक्षण स्कूलों तक पहुंचे: स्कूल शिक्षा सचिव

Updated on 15-03-2024 04:51 PM

रायपुर। स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर में विभिन्न जिलों से आए शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉमिक्स निर्माण में जो प्रशिक्षण आपने लिया है वह स्कूलों तक अवश्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण तभी सफल होता है, जब प्रशिक्षण में कही गई बातों को आत्मसात कर हम उसे बच्चों तक पहुंचाएं।

स्कूल शिक्षा सचिव परदेशी ने नवीन गतिविधियों के माध्यम से खेल-खेल में पढ़ाई पर जोर देते हुए कहा कि हमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत किए गए प्रावधानों के अनुसार बच्चों को उनकी मनोदशा, मनोभावना को समझ कर क्रमशः सीखना है और सीखने और सीखने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ही कॉमिक्स निर्माण की यह कार्यशाला आयोजित की गई है। इस अवसर पर एससीईआरटी के संचालक राजेंद्र कुमार कटारा, अतिरिक्त संचालक जे. पी. रथ, डाइट की प्राचार्य डॉ. निवेदिता सिंह भी उपस्थित थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.