कमीशनखोरी ने ली 23 मासूम जानें:कफ सिरप… 89 रुपए की बोतल से कमीशन में 54 रुपए बंटे, 36 रुपए डॉ. सोनी के परिवार को

Updated on 31-10-2025 12:55 PM

छिंदवाड़ा में कफ सिरप कोल्ड्रिफ से 23 बच्चों की मौत ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र को हिला दिया है। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में खुलासा हुआ है कि बच्चों को दी गई कोल्ड्रिफ सिरप को न सिर्फ बिना लैब टेस्ट के बाजार में उतारा गया, बल्कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कमीशनखोरी की लंबी चेन थी।

सिरप की कीमत का 60% हिस्सा कमीशन में बंटा। सबसे बड़ा फायदा बच्चों को यह दवा लिखने वाले डॉ. प्रवीण सोनी और उनके परिजनों को हुआ। कोल्ड्रिफ सिरप की एमआरपी 89 रुपए थी, लेकिन इसमें से 54 रुपए कमीशन में बंटा। कंपनी ने छिंदवाड़ा में सतीश वर्मा को बतौर एमआर नियुक्त किया था।

उसे 30% कमीशन मिलता था। वर्मा इसमें से 10% हिस्सा डॉ. सोनी को देता था। 20% रकम खुद रखता था। वर्मा 17 साल से सिरप कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल्स से जुड़ा था। कोल्ड्रिफ बिक्री में डॉ. सोनी का परिवार शामिल था। छिंदवाड़ा में स्टॉकिस्ट न्यू अपना मेडिकल स्टोर को 10% =कमीशन मिलता था। यह सोनी के भतीजे का था। परासिया में अपना मेडिकल स्टोर की संचालिका डॉ. सोनी की पत्नी ज्योति को 20% कमीशन दिया जाता था।

टेस्ट के लिए मशीनें नहीं थी, बिना जांच भेजी 946 बोतलें फैक्ट्री में डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) जांच के लिए गैस क्रोमैटोग्राफी मशीन नहीं थी। बिना जांच सिरप पैक कर बाजार भेजा गया। 946 बोतलें मप्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और ओडिशा भेजी गईं। केमिकल एनालिस्ट के. माहेश्वरी ने पुलिस पूछताछ में यह स्वीकार किया। परासिया एसडीओपी जितेंद्र जाट ने बताया कि कोल्ड्रिफ सिरप मामले में डॉ. सोनी की पत्नी ज्योति की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.