कमिश्नर बस्तर ने पाकेला के ग्रामीणों से रूबरू होकर मूलभूत सुविधाओं के बारे में पूछा

Updated on 23-05-2025 01:10 PM

सुकमा । कमिश्नर बस्तर संभाग  डोमन सिंह ने गुरुवार को सुकमा जिले के अंतर्गत छिंदगढ़ ब्लॉक के औचक भ्रमण के दौरान ग्राम पाकेला के ग्रामीणों से रूबरू होकर बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा। साथ ही उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न एवं अन्य जरूरी सामग्री की सुलभता, आंगनबाड़ी केन्द्रों में लक्षित बच्चों एवं माताओं को समेकित बाल विकास सेवाओं की उपलब्धता, भूस्वामियों को खसरा-बीवन प्रदाय, किसानों को किसान किताब का वितरण और खरीफ फसल सीजन हेतु खाद-बीज तथा फसल ऋण की सुलभता के बारे में जानकारी ली और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक लाभान्वित होने की समझाइश ग्रामीणों को दी। कमिश्नर ने सरपंच एवं अन्य पंचायत पदाधिकारियों को गांव के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु सकारात्मक सहयोग प्रदान किए जाने कहा।

कमिश्नर  डोमन सिंह ने पाकेला के सामुदायिक भवन में अधिकारियों की बैठक में कहा कि इस दूरस्थ इलाके की जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान कर शासन की जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु सार्थक प्रयास करें। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किए जाने पर बल देते हुए समस्या एवं शिकायतों के निवारण को प्राथमिकता देने कहा। वहीं आम जनता की आवेदन पत्रों के आधार पर आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड और हितग्राहीमूलक योजनाओं की सामग्री प्रदाय किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जरूरत के अनुरूप हेण्डपम्पों एवं सोलर ड्यूल पम्पों का संधारण सुनिश्चित करने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर एवं अन्य सुधार करने और टीम को निरंतर सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने खरीफ फसल सीजन के लिए किसानों को खाद-बीज एवं फसल ऋण की सुलभता सुनिश्चित करने पर बल देते हुए आगामी 29 मई से 12 जून तक  कृषि संकल्प अभियान चलाया जाकर किसानों को वितरण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही  मैदानी अमले के जरिए किसानों को समसामयिक कृषि सलाह प्रदान किए जाने कहा। उन्होंने शैक्षणिक सत्र शुरू होने के पहले स्कूल, आश्रम-छात्रावासों की साफ-सफाई करने के साथ ही मरम्मत योग्य भवनों का मरम्मत सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए जिले के सभी विकासखण्डों में चिन्हांकन शिविर आयोजित कर इस पुनीत कार्य के लिए सार्थक प्रयास किए जाने कहा। इस दौरान एसडीएम  सूरज कश्यप, सरपंच पाकेला  मिथिलेश नाग सहित अन्य पंचायत पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.