कमिश्नर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

Updated on 14-12-2024 01:36 PM

बलौदाबाजार। रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे प्रदेश व्यापी धान खरीदी के तहत गुरुवार को जिले के सिमगा स्थित दामाखेड़ा धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री कावरे ने निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी स्टॉक पंजी, बारदाना रजिस्टर, टोकन रजिस्टर की बारिकी से जांच की। इसके साथ ही ढेरी में लगाए हुए धान को पॉस मशीन के जरिये आर्द्रता को मापा गया। जांच के दौरान धान की गुणवत्ता सही पाया गया। इस दौरान कमिश्ननर ने धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है। जिस गति से खरीदी कार्य पूरी होती है ठीक उसी गति से उठाव भी करे। इस दौरान कमिश्नर ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी से कहा कि किसान कड़ी मेहनत कर धान उत्पादन करता है। किसान की मेहनत का वाजिब दाम मिले और उनके काम का सम्मान हो,इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केंद्र में छाया व बैठक व्यवस्था अनिवार्य रूप से बनाए रखें। उन्होंने कहा कि एक दिन में जितने किसानों से धान की खरीदी हो सके,उतने ही किसानों को धान खरीदी केंद्र में बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा ना हो कि कोई किसान धान बेचने के लिए आए और उसे अनावश्यक रूप से अधिक समय तक रूकना पड़े। रायपुर संभागायुक्त श्री कावरे ने उपस्थित किसानों, फड़ प्रभारी,मजदूरों अन्य ग्रामवासीयों से बातचीत की बातचीत के इस दौरान उन्होंने ग्राम दामाखेड़ा निवासी कृषक मनमोहन साहू को टोकन तूहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त टोकन का भी अवलोकन किया। साथ ही साहू ने संभागायुक्त श्री कावरे को बताया कि मुझे धान बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। इस दौरान श्री कांवरे ने माइक्रो एटीएम व्यवस्था की जमकर सराहना की कहा कि इससे किसानों को तत्काल धान बेचते ही बड़ी आसानी से नगद का आहरण कर सकते है आवश्यक बैंक में लाइन लगाने की जरूरत नहीं होती है।।मौके पर उपस्थित कृषक जितेंद्र साहू, ग्राम अड़बंधा द्वारा माइक्रो एटीएम के माध्यम से राशि का आहरण किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिमगा अंशुल वर्मा,तहसीलदार अनिरुद्ध मिश्रा,खाद्य अधिकारी,नोडल अधिकारी श्री साहू,डीएमओ एवं डीआरसीएस प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा सहित संबंधित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

अब तक हुई धान की खरीदी

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 67 हजार 396 किसानों से 2 लाख 87 हजार 717 में.टन धान की खरीदी की जा चुकी है। गौरतलब है कि जिले में 1 लाख 67 हजार 787 किसान पंजीकृत है। जिसके तहत इस वर्ष 9 लाख 62 हजार 910 में.टन खरीदी अनुमानित है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.