कमिश्नर ने किया सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान

Updated on 21-03-2025 02:08 PM

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ बिलासपुर द्वारा नया सर्किट हाउस में राजपत्रित अधिकारी सेवाकाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त महादेव कावरे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रंातीय अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ कमल वर्मा, अपर कलेक्टर आर. ए. कुरूवंशी एवं अपर संचालक कोष लेखा एवं पेंशन आर. के. पटेल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति बिलासपुर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं राज्यगीत गायन किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. बी.पी.सोनी जिलाध्यक्ष छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा कार्यक्रम की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्य से उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराते हुये राजपत्रित अधिकारी संघ के गठन एवं महत्व की संक्षिप्त जानकारी दी गयी तथा राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला कार्यालय निर्माण हेतु जिला प्रशासन से आवश्यक सहयोग की अपील की गयी। कमल वर्मा प्रांतीय अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा संभाग से पहुंचे सभी अधिकारियों का अभिवादन किया गया तथा संभाग स्तर पर राजपत्रित अधिकारियों को किये जा रहे सम्मान की अनुपम शुरूवात हेतु बिलासपुर जिले को बधाई एवं धन्यवाद दिया गया तथा संगठित रहकर राजपत्रित संघ को आगे बढ़ाने हेतु अपील की गयी। अपर कलेक्टर  आर. ए. कुरूंशी द्वारा राजपत्रित अधिकारी संघ को सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजन के लिये शुभकामनायें दी गयी।

मुख्य अतिथि आयुक्त महादेव कावरे द्वारा अपने उद्बोधन में समस्त सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनायें दी गयी तथा राजपत्रित संघ को आयोजन हेतु बधाई दी गयी। साथ ही जिले में राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यालय भवन हेतु प्रशासन से सभी संभव सहयोग प्रदान किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया। मुख्य अतिथि आयुक्त महादेव कावरे द्वारा सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारियों को सेवा सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, शाल श्रीफल एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया गया।

जिसमें उपस्थित डॉ. एम.के. यादव अतिरिक्त उपसंचालक कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र मस्तूरी, डॉ. संजय कुमार शरण प्राचार्य, शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डगनिया, बी. व्ही. रमणा राव सहायक प्राध्यापक, उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, सी.एल. जायसवाल सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, राजेन्द्र कुमार पटेल संयुक्त संचालक, कोष लेखा पेंशन, अजय चौबे सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थायें, आर. ए. कुरूवंशी अपर कलेक्टर, ए.के. महिस्वर उपसंचालक, मत्स्यपालन विभाग, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें कोरबा एवं सत्या पाटीदार कार्यपालन अभियंता सिंचाई विभाग बिलासपुर सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों का सम्मान किया गया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.