कमिश्नर-आईजी ने किया कांकेर लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण
Updated on
26-04-2024 05:17 PM
जगदलपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कांकेर लोकसभा क्षेत्र के मतदान दिवस पर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का कमिश्नर श्याम धावड़े और आईजी सुंदरराज पी. ने निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के केशकाल विधानसभा के युवा मतदान केंद्र जैतपुरी, आदर्श संगवारी मतदान केंद्र गुलबापारा, चिखलाडीही मतदान केंद्र और खालेमुरवेंड मतदान केंद्र का निरीक्षण किए। उन्होंने युवा और आदर्श मतदान केंद्रों को बस्तर की संस्कृति के थीम पर सजावट करने के लिए सराहना की। साथ ही मतदान केंद्रों में मतदान दलों से मतदान प्रतिशत का संज्ञान लेकर मतदाताओं की आवश्यक सुविधा एवं अन्य व्यवस्था का भी निरीक्षण किए। इस अवसर पर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, कमिश्नर के निज सहायक हरेंद्र जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…