जबलपुर में कमिश्नर बोले-15 दिन के भीतर हो जाएं किसानों के ई-केवायसी और खसरा लिंक

Updated on 25-07-2024 12:33 PM

 जबलपुर। एमपी के जबलपुर में कमिश्नर अभय वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के कलेक्टर्स से कहा कि राजस्व महाअभियान 2.0 सरकार की उच्च प्राथमिकता का अभियान है। इसके सभी घटकों पर प्राथमिकता से कार्य करें। किसानों के ई-केवायसी व खसरा लिंकिंग का कार्य आने वाले 15 दिनों में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

राजस्व प्रकरणों की समीक्षा नियमित रूप से करते रहें

कमिश्नर ने कलेक्टर्स से कहा कि संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों पर आवश्यक कार्यवाही करें। नामांतरण, अभिलेख सुधार और नक्शा तरमीम का कार्य तत्परता से करें। महा अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को दूर करना है। इसके साथ ही राजस्व प्रकरणों की समीक्षा नियमित रूप से करते रहें।

शहरी क्षेत्र में लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में समुचित कार्रवाई करें

कमिश्नर ने संभाग के सभी जिलों में खाद उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा कर कहा कि जहां कहीं भी खाद की आवश्यकता है, वे डीडीए और मार्फेड के अधिकारियों से संपर्क कर इसका निराकरण सुनिश्चित कराएं। एससी, एसटी और ओबीसी छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा भी की। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शहरी क्षेत्र में लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में समुचित कार्रवाई करें।

केवाईसी व खसरा लिंकिंग की बढ़ाएं रफ्तार

कलेक्टर ने राजस्व महाअभियान 2.0 को लेकर सभी एसडीएम की कलेक्ट्रेट में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व महाअभियान में चिन्हित घटकों में प्रगति लायें और जिले की रैंकिंग सुधारे। अभियान मुख्य रूप से आम जनता से संबंधित है, अत: परेशानी को देखकर तत्परता से कार्य करें।

लोगों के राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण करें

नामांतरण, बटवारा, रिकॉर्ड सुधार, नक्शा तरमीम, न्यायालय का निरीक्षण और किसानों के ई-केवाईसी व खसरा लिंकिंग का कार्य 31 अगस्त के पूर्व सुनिश्चित कर लें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोर्ट के अवमानना प्रकरणों पर अनुपालन समय पर हो जाये, इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। वर्षाकाल में पौधारोपण की गति बनाए रखें और प्रगति संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य करें।

कैलाशधाम का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा के संबंध में मटामर स्थित नर्मदेश्वर भोलेनाथ मंदिर कैलाशधाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कैलाशधाम मटामर में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि कांवडि़यों एवं श्रृद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। श्री सक्सेना ने सुरक्षा के सभी इंतेजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी इस अवसर पर दिए। उन्होंने मंदिर परिसर तक जाने और वापसी के मार्ग का जायजा भी लिया तथा इस मार्ग में आवश्यक सुधार करने कहा।

किसानों की समस्याओं को लेकर 30 को बैठक

किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने जिला प्रशासन एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक अब 30 जुलाई की शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी । उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास रवि आम्रवंशी के अनुसार यह बैठक आज 24 जुलाई को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.