कमिश्नर ने सिम्स का किया निरीक्षण

Updated on 16-05-2025 01:30 PM

बिलासपुर। संभागायुक्त  सुनील कुमार जैन ने आज सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर व्यवस्था को नजदीक से देखा। मरीजों से मुलाकात कर उनकी बीमारी और मिल रही इलाज सुविधा के बारे में जानकारी ली। श्री जैन ने निरीक्षण के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए सिम्स प्रबंधन को कई निर्देश दिए। कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, डीन डॉक्टर रमनेश मूर्ति,अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर लखन सिंह एवं नोडल अधिकारी डॉ भूपेंद्र कश्यप भी दौरे में साथ थे।

श्री जैन ने  निरीक्षण के दौरान आपातकालीन चिकित्सा विभाग एवं पुलिस चौकी के मध्य लगे शेड का विस्तार करते हुए पूरे क्षेत्र में पारदर्शी शेड लगाने को कहा  ताकि बैठक व्यवस्था एवं मरीजों के परिजनों को छाया मिल सके। मरीज की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए मरीज हित में वर्तमान में उपलब्ध दवा वितरण काउंटर की संख्या बढ़ाया जाए। मरीजों को दिये जाने वाले जॉच रिपोर्ट को चिकित्सकों के हस्ताक्षरयुक्त कम्प्यूटरीकृत किया जाये ताकि मरीजों की जॉच रिपोर्ट संबंधित चिकित्सक एवं मरीजों के पास ऑनलाईन पहुँचे, जिससे चिकित्सकों एवं मरीजों को जॉच रिपोर्ट आसानी से मिल सके।कैजुवल्टी के साथ ही ट्राएज वार्ड की व्यवस्था एवं डाक्टरों की ड्युटी रोस्टर एवं उपलब्ध दवाईयों के संबंध में जानकारी ली।

कमिश्नर श्री जैन ने मरीज पंजीयन हॉल एम०आर०डी० में टोकन सिस्टम, आभा एप, आयुष्मान काउंटर का अवलोकन किया गया।ओ०पी०डी० पर्ची बनने के पश्चात एक विभाग से अन्य दूसरे विभाग में रेफर किये जाने के संबंध में जानकारी ली गई।मेडिसीन विभाग के अंतर्गत मेल मेडिकल वार्ड 1 में जाकर मरीजों एवं उनके परिजनों से चिकित्सा व्यवस्था एवं दवाईयों तथा अन्य जाँच परीक्षण किये जाने की जानकारी ली गई। परिजनों के विश्राम हेतु बनाये गये नवनिर्मित परिजन शेड में जाकर वहां उपलब्ध सुविधाओ की जानकारी ली गई। रेडियोलाजी विभाग में जाकर एमआरआई, सीटी स्केन एवं सोनोग्राफी के संबंध में जानकारी ली गई। इन जॉच परीक्षणों में पेंडेंसी पर इनके कारणों की जानकाली ली गई, जिसमें उन्हें रेडियोलाजी विभाग में डाक्टरों की भारी कमी होने की जानकारी दी गई जिस पर उन्हें शीघ्र रेडियोलाजीस्ट नियुक्त करने हेतु तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। नगर निगम द्वारा संचालित गार्डन की स्वच्छता एवं सौंदर्याकरण के संबंध में निर्देश दिये गये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.