लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए ईवीएम की कमिशनिंग शुरू

Updated on 12-04-2024 05:48 PM

कोंडागांव। लोकसभा निर्वाचन के प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा के कोंडागांव विधान सभा के अंतर्गत आनेवाले मतदान केंद्रों में उपयोग में लाई जाने वाली ईवीएम की कमीशनिंग शुक्रवार को शहीद गुण्डाधुर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव में शुरू हुई। इस दौरान उपस्थित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने कमिशनिंग कार्य में लगाए गए सेक्टर अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, सहायकों से उन्होंने कहा कि ईवीएम कमिशनिंग निर्वाचन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इस पर ही निर्बाध मतदान हो पाना संभव है।

कलेक्टर ने कहा कि टीम भावना से समय का पालन करते हुए कार्य पूरा करें। सीलिंग के कुल 26 महत्वपूर्ण बिन्दु हैं। उनको चरणबद्ध ढंग से पालन किया जाए तो यह कार्य बहुत ही आसानी से संपन्न हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मशीन के लिए चेक लिस्ट उपलब्ध कराई गई है। कमीशनिंग की कार्यवाही के दौरान इसका मिलान करते हुए आगे की कार्यवाही करें। कमीशनिंग के कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। इसके लिए जरूरी है कि पूरी तल्लीनता के साथ कार्य करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को अक्षम्य बताते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में पूरी गंभीरता आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि ईवीएम की कमीशनिंग का कार्यवाही कड़ी सुरक्षा में हो रही है, जिसमें मशीनों को 19 अप्रैल के मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाएगा। ईवीएम कमीशनिंग के माध्यम से, चुनाव में भाग लेने  वाले उम्मीदवारों के नाम मतपत्र इकाइयों से जुड़े होते हैं। वीवीपैट मशीनों में सिंबल अपलोड किए जाते हैं और कंट्रोल यूनिट में कैंडिडेट सेटिंग की गई। बस्तर लोकसभा के लिए हेतु नोटा सहित 12 कैंडिडेट सेट किए गए। ईवीएम और वीवीपैट की सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रतिनियुक्त ईसीआईएल इंजीनियरों द्वारा पूरी तरह से जांच और परीक्षण किया जा रहा है। चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों या उनके चुनाव एजेंटों या अधिकृत प्रतिनिधियों को भी इस प्रक्रिया को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है।

कमीशनिंग के दौरान सभी मतदान केंद्रों में जाने वाली ईवीएम में बैलेट पेपर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। कमीशनिंग के दौरान बैलेट यूनिट में पिंक पेपर सील लगाई गई। पिंक पेपर सील पर अभ्यर्थी अथवा उसके प्रतिनिधि तथा ईसीआईएल के इंजीनियर ने अपने हस्ताक्षर किये। कैंडिडेट सेट करते समय कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपेट को साथ जोड़ा गया। इसके बाद मॉक पोल कर सत्यता की जांच की गई। सीलिंग प्रक्रिया के दौरान कंट्रोल यूनिट के स्विच को ऑफ रखा गया। वीवीपैट में थर्मल पेपर रोल लगाया गया। बैटरी इंस्टॉल करके वीवीपैट में सिंबल लोडिंग जिग मशीन की सहायता से ईसीआईएल के इंजीनियर द्वारा की गई। इसके साथ ही ईवीएम नंबर, बीयू, सीयू नंबर, उनके बैटरी नंबर, वीवीपैट नंबर, रजिस्टर में दर्ज किये गये। राजनैतिक दलों द्वारा 5 प्रतिशत मशीनों को रेंडमली चयन कर उसमे 1000 वोट डालकर चेक किए गए। कमीशनिंग के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रकांत चाली ठाकुर, भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त इंजीनियर भी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.