बीएसपी के सिंटर प्लांट-3 में आयरन ओर फाइन्स बंकर नं. 5 की कमीशनिंग

Updated on 09-01-2025 02:14 PM

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के सिन्टर प्लांट-3  मशीन 2 के आयरन ओर फाइन बंकर नं. 5 का उद्घाटन 7 जनवरी को सफलतापूर्वक कैपिटल रिपेयर के बाद किया गया। यह बंकर एसपी-3 मशीन 2 में उपस्थित विभिन्न कच्चे माल के भंडारण के लिए 13 बंकरों में से एक है। बंकर लगभग 23 मीटर ऊंचा और 7400 मिमी व्यास का है, इसमें लगभग 1600 टन आयरन ओर फाइन्स का भंडारण किया जा सकता है।

बंकर नंबर 5 की कमीशनिंग का उद्घाटन समारोह, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी एम एंड यू बी के बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक एसपी अनूप कुमार दत्ता, महाप्रबंधक प्रभारी मैकेनिकल एस हलधर और महाप्रबंधक प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष एसपी 3 सजीव वर्गीस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

लौह अयस्क फाइन्स बंकर नं. 5 की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी थी,, जिसके कारण यह कभी भी ढह सकता था। सिंटर मशीन 2 के चालू होने के बाद पहली बार इस बंकर की कैपिटल रिपेयर की गई। रिपेयर मई 2024 के दौरान शुरू हुई थी और दिसंबर 2024 के अंतिम सप्ताह के दौरान दुर्घटना मुक्त तरीके से पूरी हुई।

रिपेयर अवधि के दौरान, प्लेट मिल में 10 मिमी मोटे बड़ी मात्रा में एमएस और एसएआईएल हार्ड प्लेट्स रोल की गईं, जिन्हें ड्रॉइंग के अनुसार स्ट्रक्चरल शॉप में मोड़ा गया और प्लांट गैराज द्वारा उपलब्ध कराए गए ट्रेलर के माध्यम से एसपी3 में शिफ्ट किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.