‘हर घर तिरंगा‘ के साथ स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प

Updated on 13-08-2025 02:15 PM

कोण्डागांव। ‘हर घर तिरंगा‘ राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत विकासखंड केशकाल के ग्राम गारावांडी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कोण्डागांव द्वारा विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण का मूल आधार माना है, और उसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।

  कार्यक्रम के दौरान कई अहम विषयों पर चर्चा हुई, जैसे सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग में कमी लाना, स्वच्छता का महत्व समझना, और सुरक्षित व स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना। इस मौके पर ग्रामवासियों ने यह वचन लिया कि वे गांव को हमेशा स्वच्छ रखेंगे, प्लास्टिक का उपयोग घटाएंगे, जल का संरक्षण करेंगे और दूसरों को भी इन कार्यों के लिए प्रेरित करेंगे।

इस दौरान ग्रामीणों ने मिलकर पंचायत भवन, विद्यालय परिसर और ओवरहेड टैंक के आसपास के क्षेत्रों की सफाई की, साथ ही इन स्थानों पर वृक्षारोपण किया, जिससे स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी पूरे गांव में प्रसारित हो।

इस कार्यक्रम में ग्राम के उपसरपंच  पप्पू मंडावी ने कहा कि स्वच्छ और जल-संपन्न गांव ही मजबूत, समृद्ध और स्वस्थ समाज की नींव रखते हैं। यह हम सबका दायित्व है कि हम अपने गांव को स्वच्छ बनाए रखें, जल व पर्यावरण की सुरक्षा करें, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य पा सकें।

इस अवसर पर जल जीवन मिशन, कोण्डागांव की टीम से सुहानी बक्शी, हेमलता यादव, मितलेश साहू और श्यामलाल कोर्राम, प्रधानाध्यापक  रामप्रसाद नेताम एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.