आरएएमपी कार्यक्रम के सुगम क्रियान्वयन के लिए समिति गठित

Updated on 09-02-2023 05:41 PM

रेजिंग एण्ड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफारमेंस (आरएएमपी) कार्यक्रम के सुगम क्रियान्वयन और सामान्य पर्यवेक्षण के लिए प्रमुख सचिव सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है।

समिति केन्द्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के साथ आरएएमपी कार्यक्रम क्रियान्वयन में समन्वय करेंगी। साथ ही स्ट्रेटजिक इंवेस्टमेंट प्लान का पर्यवेक्षण, केन्द्र सरकार की आरएएमपी कार्यक्रम समिति के विचारार्थ प्रस्तुत किये जाने वाले स्ट्रेटजिक इंवेस्टमेंट प्लान का अनुमोदन, समय-समय पर आरएएमपी कार्यक्रम के कार्य निस्पादन की समीक्षा, स्ट्रेटजिक इंवेस्टमेंट प्लान तैयार करना एवं उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अंतर्विभागीय समन्वय, राज्य कार्यक्रम क्रियान्वयन इकाई के कार्यकलापों का पर्यवेक्षण और स्ट्रेटजिक इंवेस्टमेंट प्लान क्रियान्वयन के लिए योजना, बजट, वार्षिक उपार्जन योजना और निधि वितरण का अनुमोदन करेगी।

समिति में प्रमुख सचिव वित्त या उनके द्वारा नामांकित प्रतिनिधि, प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन या उनके द्वारा नामांकित प्रतिनिधि, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास या उनके द्वारा नामांकित प्रतिनिधि, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिक या उनके द्वारा नामांकित प्रतिनिधि, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार या उनके द्वारा नामांकित प्रतिनिधि, आयुक्त एमएसएमई, राज्य समन्वयक राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति सदस्य और प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम सदस्य सचिव होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.