शाहरुख-हार्दिक के बाद कंपनी की तीसरी आइकन, अपकमिंग मिडसाइज SUV क्रेटा फेसलिफ्ट लॉन्च करेंगी

Updated on 30-12-2023 02:19 PM

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। दीपिका बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के बाद कंपनी की तीसरी आइकन हैं।

58 साल के शाहरुख हुंडई 25 साल से भी ज्यादा समय से दक्षिण कोरियाई ब्रांड के साथ जुड़े हुए हैं। कंपनी ने हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या को नई लॉन्च की गई माइक्रो SUV एक्सटर के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था। दीपिका कंपनी की अपकमिंग मिडसाइज SUV हुंडई क्रेटा का फेसलिफ्ट लॉन्च करेंगी। कार का लॉन्चिंग इवेंट 16 जनवरी 2024 को होगा।

यह कोलेबोरेशन मार्केट में हमारे ब्रांड की प्रजेंस को बढ़ाएगा
HMIL के तरुण गर्ग ने कहा, 'हम अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली और ग्लोबल इंडियन आइकन दीपिका पदुकोण को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल करके रोमांचित हैं। उनका मेग्नेटिक चार्म और चुंबकीय आकर्षण और शानदार करियर हुंडई मोटर इंडिया के युवा और डायनामिक ब्रांड के साथ पूरी तरह मेल खाता है।'

उन्होंने कहा, 'हमारा मानना ​​है कि यह कोलेबोरेशन मार्केट में हमारे ब्रांड की प्रजेंस को बढ़ाएगा। इससे हमारे साथ एनर्जेटिक और फॉर्वर्ड थिंकिंग ऑडियंस जुड़ेगी। दीपिका के साथ मिलकर हम एक ऐसा नया इकोसिस्टम बनाएंगे, जो हमारे नेक्स्ट जनरेशन ऑटोमोटिव इंथुसियासि्टक लोगों को इंस्पायर करेगी।

कंपनी परफॉर्मेंस और स्टाइल के लिए स्टैंडर्ड सेट किए : दीपिका
इस मौके पर दीपिका पादुकोण ने कहा, 'ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ना सम्मान की बात है, जिसके पास वाहनों को तैयार करने की एक रिच हैरिटेज है जो न सिर्फ समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं, बल्कि परफॉर्मेंस और स्टाइल के लिए स्टैंडर्ड भी स्टेब्लिश किए हैं। इससे भी अधिक रोमांचकारी बात यह है कि ऑटोमोटिव उद्योग में समावेशिता के लिए हुंडई की प्रतिबद्धता, जो सदियों से पुरुष-प्रधान रही है।

नवंबर में भारत में 49,451 गाड़ियां बेचीं
नवंबर 2023 में हुंडई ने भारत में कुल 49,451 यूनिट सेल कीं, जो नवंबर 2022 में बेची गई 48,002 यूनिट से 3.01% ज्यादा है। इसके अलावा, कंपनी चालू कैलेंडर वर्ष में 6 लाख घरेलू बिक्री को पार करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार है।

भारत दक्षिण कोरियाई कंपनी के लिए तीसरा सबसे बड़ा ग्लोबल मार्केट है, जो मार्केट शेयरिंग के मामले में सिर्फ अमेरिका और यूरोपीय संघ से पीछे है। 2023 में भारतीय बाजार ने हुंडई की वैश्विक बिक्री में 18.6% का योगदान देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.