कोंडागांव में धर्मांतरण की शिकायतें,ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया आवेदन

Updated on 25-03-2026 12:03 PM
कोंडागांव, कोंडागांव जिले के एक गांव में कथित धर्मांतरण गतिविधियों की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर इन गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गांव में बाहरी लोगों की मौजूदगी बढ़ी है। उनके माध्यम से धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आरोप है कि कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया है।

आवेदन में बताया गया है कि इन गतिविधियों से गांव की सामाजिक एकता प्रभावित हो रही है। पारंपरिक मान्यताओं पर असर पड़ रहा है। लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। आपसी सौहार्द भी बिगड़ने लगा है।

ग्रामीणों ने श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप भी लगाया है। इस कारण विवाद और गहराने की बात कही गई है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। कहा है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए जल्द कदम उठाने की मांग की गई है।

प्रशासन ने जांच का दिया आश्वासन

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि आवेदन मिल चुका है। मामले की जांच की जाएगी। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर पहले से सख्त प्रावधान लागू हैं। इसके बाद भी अंदरूनी क्षेत्रों से इस तरह की शिकायतें सामने आना प्रशासन के लिए चुनौती बन रहा है।

कोंडागांव, 25 मार्च। प्रदेश सरकार द्वारा धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लागू किए जाने के बावजूद जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियां जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। कोंडागांव जिले के एक गांव से ताजा मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित आवेदन सौंपकर कथित धर्मांतरण गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि गांव में पिछले कुछ समय से बाहरी लोगों के माध्यम से धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के कारण गांव का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है और आपसी विवाद की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जिससे गांव में तनाव का वातावरण निर्मित हो रहा है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन गतिविधियों से गांव की सामाजिक एकता और पारंपरिक मान्यताओं पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे समाज में विभाजन की स्थिति उत्पन्न हो रही है और आपसी सौहार्द बिगड़ रहा है। इसके अलावा, ग्राम के श्मशान घाट (मरघट) की भूमि पर अतिक्रमण का भी आरोप लगाया गया है, जिससे विवाद और बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में शांति और सामाजिक समरसता बनी रहे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर पहले से ही सख्त प्रावधान लागू हैं। इसके बावजूद अंदरूनी इलाकों से इस तरह की शिकायतें सामने आना प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
 26 September 2026
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में पानी भर गया है। इसी बीच भखारा क्षेत्र…
 26 September 2026
रायपुर में गणपति विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। विसर्जन के बीच डीजे और धुमाल की धुन पर लोग नाचते-गाते बप्पा को विदाई दे रहे हैं। लेकिन इस शोर…
 26 September 2026
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क की कड़ियां छत्तीसगढ़ के…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 20 सितंबर रविवार को हेमबंद…
 26 September 2026
जांजगीर-चांपा जिले में शराबी हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पामगढ़ विकासखंड के सरकारी स्कूल भांठापारा भुईगांव में पदस्थ योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद अब बारिश थम गई है। रायपुर समेत कई हिस्सों में जलभराव है। महादेवघाट पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह…
 25 September 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केके श्रीवास्तव की करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। केके छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…
 25 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
Advt.