कोरिया 31 अक्टूबर तक गिरदावरी सत्यापन कार्य पूर्ण करायें : कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी

Updated on 27-09-2025 02:05 PM

कोरिया। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में धान खरीदी हेतु गिरदावरी सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नोडल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप 31 अक्टूबर 2025 तक सभी प्रकार का गिरदावरी सत्यापन हर हाल में पूर्ण किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि गिरदावरी सत्यापन का कार्य जिन अधिकारी-कर्मचारियों को सौंपा गया है, वे पूरी गंभीरता से इसे समय पर पूर्ण कराएं। इस कार्य में ग्राम पंचायत सचिवों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सभी जनपद सीईओ यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सचिव समयसीमा का पालन करते हुए कार्य संपन्न कराएं।

पीवी एप से होगा भौतिक सत्यापन  : 

कलेक्टर ने कहा कि खसरा का भौतिक सत्यापन पीवी एप के माध्यम से किया जाएगा। यह कार्य पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता से होना चाहिए।

शासन के निर्देश के परिपालन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन निर्देश के अनुसार। एग्रीस्टैक के डिजिटल क्रॉप सर्वे/भूईंया सॉफ्टवेयर में दर्ज धान की फसल प्रविष्टियों में से 5 प्रतिशत प्रविष्टियों का रैंडम सत्यापन किया जाएगा। यह सत्यापन शासन द्वारा विकसित मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा।मोबाइल एप तीन स्तर पर फसल प्रविष्टियों का रैंडम सत्यापन करेगा।

कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों से कहा कि यह कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए और शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन हो। मोबाइल एप में प्रदर्शित अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तक सभी प्रविष्टियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा तय प्रक्रिया के तहत जिला स्तर पर रैंडम सत्यापन हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी अधिकारी निर्धारित कार्य को समय पर पूर्ण करें ताकि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती दीपिका नेताम, एसडीएम व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.