भेंट मुलाकात के दौरान की गई घोषणा को प्राथमिकता से पूरा करें : कलेक्टर

Updated on 02-05-2023 10:37 PM

बेमेतरा । कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने मंगलवार को जिला कार्यालय के दिशा-सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से लंबित आवेदनों को समय-सीमा के भीतर यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।


बैठक के दौरान कलेक्टर एल्मा ने समय-सीमा की बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के बारे में सभी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और प्राथमिकता से अधूरे कार्य को पूर्ण करने को कहा और जिस कार्य का प्रस्ताव नहीं भेजें है उसे तुरंत भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा की जनहित के लिए किये गए मुख्यमंत्री की घोषणा अत्यंत ही महत्वपूर्ण है, प्रशासन को प्राथमिकता से लेकर हमें कार्य को पूर्ण करना है। इसके पश्चात् कलेक्टर ने जिले में संचालित रीपा के संबंध में जानकारी ली और जहां-जहां सेंट्रिंग का कार्य चल रहा उसकी रफ्तार बढ़ाने को कहा, जो कार्य प्रारम्भ नहीं हुए हैं उसको शीघ्र ही प्रारम्भ करने के निर्देश दिए, उन्होने चिन्हित रीपा का सर्वे कर शीघ्र ही मांग पत्र बनाने और कार्य प्रारम्भ करने को कहा ताकि ग्रामीण औद्योगिक पार्क में व्यवसायिक गतिविधियां प्रारंभ हो सके।

जिलाधीश ने जिले में बेरोजगारी भत्ते की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली और कहा कि बेरोजगारी भत्ता के लिए किए जा रहे ऑनलाइन आवेदन की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। जिनका आधार नम्बर उनके राशनकार्ड में उल्लेखित अधार नम्बर से पोर्टल के माध्यम से सत्यापित नहीं हुआ है तथा जीवित रोजगार पंजीयन पहचान पत्र की समीक्षा करने एवं आवेदक के प्रमाण पत्रों की बारीकी से सत्यापन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण की जानकारी ली, और सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि सर्वेक्षण के दौरान सर्वे कर रहे मितानिन एवं सुपरवाइजर एवं प्रगणक दलों को कार्य में तेजी लाने को कहा और समय पर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।  

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को एसडीएम व तहसील कोर्ट में लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की और राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने तथा समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होने नगरीय निकाय के सीएमओ के साथ प्रभावी योजना तैयार करके अतिक्रमण हटाने को कहा। उन्होंने अतिक्रमित भूमि का व्यवस्थापन, नजूल शासकीय भूमि का आबंटन के आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने की बात कही। वन विभाग के अधिकारी को मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना अंतर्गत जिले में हो रहे वृक्षारोपण के लिए चिन्हांकित भूमि का सर्वे करने के निर्देश दिए और कृष्ण कुंज में लगाए पौधों की लगातार मॉनिटरिंग करने, पौधों पर सिंचाई करने और देखरेख करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारी को सभी सरपंच और सचिव से जानकारी लेकर फील्ड में जाने को कहा।  

जिलाधीश ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से पौनी-पसारी योजना की जानकारी ली और नगरीय क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुधारने को कहा साथ ही बाजार क्षेत्र में वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग से जिले में चल रहे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अन्तर्गत कुपोषण दर की स्थिति की जानकारी ली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को हितग्राहियों के घर-घर जाकर सुपोषण के प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए। क्रेडा विभाग से लगाए सोलर पंप की सूचना तथा सौर सुजला योजना अन्तर्गत की जा रही कार्य की जानकारी ली। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को नगर पंचायत क्षेत्र में पानी की सप्लाई और पाइप लाइन बिछाकर पानी सप्लाई करने को कहा। कलेक्टर ने पीएचई के अधिकारी को कहा कि कहीं-कहीं पानी नहीं पहुंच रहा है वहां पर ट्यूबवेल लगाकर आम जनों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग से पेंशन प्रकरण संबंधित जानकारी ली और सभी पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मत्स्य विभाग को पट्टा संबंधित स्थानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग से जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता रखने को कहा और कहा कि किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.