स्वीकृत निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें : सीईओ

Updated on 27-06-2023 10:53 PM
कोरिया । जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चर्तुवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आहूत की गई। बैठक में डॉ. आशुतोष चर्तुवेदी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रारंभ एवं स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का विभागवार समीक्षा करते हुए समय सीमा में निराकरण करने तथा उच्च न्यायालय के प्रकरणों में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चर्तुवेदी ने बैठक में स्कूल जतन योजना के अंतर्गत चल रहे निमार्ण कार्यो की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यो को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित तैयारियों तथा मतदान केंद्रों का सत्यापन की जानकारी लेते हुए मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा सभी विभाग प्रमुखों से अधिकारियों कर्मचारियों की पी.पी.ई.एस. की प्रविष्टि शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों में प्रगति लाने को कहा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. चर्तुवेदी ने विद्युत विभाग के अधिकारी से बिजली बिल एवं लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामिणों को राहत दिलाने हेतु समय पर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए जिससे अधिक से अधिक लोगो को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल सकें।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. चतुर्वेदी ने सहकारिता विभाग के अधिकारी से खाद बीज की उपलब्धता तथा वितरण की जानकारी लेते हुए शासन के मापदण्ड के अनुरूप कृषकों को वर्मी कम्पोस्ट उपलब्ध कराना  सुनिश्चित  करने को कहा। उन्होंने गोबर खरीदी में प्रगति लाने तथा सक्रिय गौठानो में नियमित गोबर खरीदी करने निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। समय सीमा की बैठक में डॉ. चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, हॉट बाजार क्लिनिक, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्कूलों, छात्रावास, आश्रमों का नियमित निरिक्षण करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.