पूल पुलिया और सड़क के निर्माण कार्य को गंभीरता से पूर्ण करें : कलेक्टर

Updated on 07-05-2025 11:22 AM

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, सेतु विभाग,गृह निर्माण मंडल और मेडिकल विभाग के सी जी एम एस सी के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी और संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सेतु विभाग को पुल पुलिया निर्माण कार्य के संबंध में विस्तार से जानकारी लेकर  स्वीकृति कार्य प्रगतिरत कार्य की जानकारी ली और लंबित कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने सेतु निर्माण विभाग से ईब नदी में बन रहे उच्च स्तरीय पुल निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। और जिन कार्यों का बजट स्वीकृत  हो गया है। उन कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली मनोरा विकास खंड के लावा नदी निर्माण कार्य अम्बाटोली से रेमने बासनताला चटकपुर सहित लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि जो ठेकेदार कार्य को रुचि नहीं ले रहे हैं ऐसे ठेकेदार को पेनाल्टी लगाने के लिए कहा।

कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्य को भी पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने गृह निर्माण मंडल के अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली

जशपुर में मिनी इंडोर स्टेडियम मनोरा विकास खंड के ग्राम सोनक्यारी छात्रावास, गिधा छात्रावास, बगीचा छात्रावास, आदि प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने मेडिकल विभाग के  सी जी एम एस सी के तहत हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। साथ ही जिन कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है। उन कार्यों के लिए जमीन का चिन्हांकन करके शीघ्र कार्य चालू करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन , कलेक्टर जनदर्शन सहित लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.