धमतरी में हाईटेक बस स्टैण्ड सहित प्रमुख निर्माण कार्यों को समयबद्ध पूरा करें : कलेक्टर

Updated on 16-07-2025 12:35 PM

धमतरी।  जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की कार्यप्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के नगर निगम धमतरी सहित सभी नगरीय निकायों में चल रहे निर्माण कार्यों, अधूरे प्रोजेक्ट्स और स्वच्छता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धमतरी में प्रस्तावित हाईटेक बस स्टैण्ड की संपूर्ण प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए, जिससे नागरिकों को आधुनिक परिवहन सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने नालंदा परिसर( लाइब्रेरी), इंडोर स्टेडियम में मल्टी परपज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्पोर्ट्स फील्ड के विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ऑडिटोरियम के आंतरिक एवं बाह्य विकास कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा। धमतरी शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर देते हुए कलेक्टर ने चौक-चौराहों की साज-सज्जा और स्वच्छता को प्राथमिकता में रखने की बात कही। उन्होंने एन.जी.ओ. के माध्यम से प्रमुख चौक-चौराहों में स्वच्छता और जनजागरूकता हेतु पेंटिंग, भित्ति चित्र आदि कराने का सुझाव दिया। नगर निगम क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में आयुक्त नगर निगम प्रिया गोयल ने निगम एवं अन्य नगरीय निकायों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विकास योजनाओं के तहत निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें अटल परिसर, गौरव पथ, चौपाटी जैसे प्रमुख स्थलों पर निर्माण कार्य शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी अधूरे कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की सघन निगरानी करने को कहा ताकि विकास कार्यों का स्थायित्व बना रहे और जनता को उसका दीर्घकालिक लाभ मिल सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.