जनपद स्तर पर चल रहे निर्माण कार्यों को निधारित समय-सीमा पर पूर्ण करें : लल्ली सिंह

Updated on 01-07-2023 09:31 PM

कोरिया। जनपद पंचायत सोनहत की सामान्य सभा की बैठक जनपद पंचायत अध्यक्ष लल्ली सिंह की अध्यक्षता में हुआ। जनपद सभाकक्ष में सामान्य सभा की बैठक में सभी विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारियों ने अपने विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी, इसके साथ ही बैठक में कृषि विभाग की ओर से खरीफ फसल के लिए खाद बीज की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से मौसमी बीमारियों से रोकथाम के सम्बंध में जानकारी दी गई।

जनपद अध्यक्ष लल्ली सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को क्लोरिन की गोली तथा ब्लीचिंग पाउडर का वितरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जनपद स्तर पर चल रहे निर्माण कार्यों को निधारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए। जनपद अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा मद के सभी कार्य को सितंबर तक पूरा करने निर्देश दिए तथा 15 वें वित्त व जनपद विकास निधि के समस्त प्रस्तावित कार्यों के प्राक्कलन 3 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री शाला जतन योजना के निर्माणाधीन कार्याे को जल्द पूर्ण करने को कहा। बैठक में सभी हैण्डपम्पों का मरम्मत कर, सोखता गढ्ढा बनाने पर जोर देते हुए लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग से जनपद क्षेत्र में स्थापित हैंड पंप की जानकारी चाही गई परंतु विभाग की ओर से उपलब्ध नहीं कराए जाने पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की, अध्यक्ष श्रीमति लल्ली सिंह ने 7 दिवस के भीतर सम्पूर्ण जानकारी जनपद कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा।

जनपद सदस्यों की बैठक में पेंशन योजना और सुखद सहारा योजना के पात्र हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति प्रदान की गई,तथा जनपद अध्यक्ष द्वारा खण्ड स्तरीय अधिकारियों से अपने-अपने विभाग में चल रहे गतिविधियों के संबंध में जनप्रतिनिधियों को समय समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से जनपद सदस्य कृष्ण कुमार राजवाड़े, रामप्रताप सिंह मरावी, प्रकाश चंद, सोनिया राजवाड़े, मनमती सिंह, श्वेता सिंह, शिवकुमारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए.पन्ना, शशि जायसवाल महिला बाल विकास, जयंत पैकरा कृषि, आर एस चंदे पशु विभाग प्रतीक जयसवाल कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.