प्रोटोकॉल के अनुसार मतदान एवं मतगणना क़ी कार्यवाही सम्पन्न कराएं -कलेक्टर

Updated on 07-02-2025 01:12 PM

बलौदाबाजार। नगरीय निकाय निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनरो का एक दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार क़ो संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने निर्वाचन में मास्टर ट्रेनरों क़ी भूमिका क़ो महत्वपूर्ण बताते हुए मतदान के लिए सामग्री वितरण, वापसी, मतदान एवं मतगणना की कार्यवाही आयोग द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सम्पन्न कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर नें कहा कि मास्टर ट्रेनर पोस्टल बैलट के कार्य में भी सहयोग करें। मतदान सामग्री वितरण के दिन सामग्री वितरण पश्चात मास्टर ट्रेनर अपने रिटर्निंग अधिकारी क़ो रिपोर्ट करेंगे तथा उनके निर्देशानुसार कार्य संपादन करेंगे। निर्वाचन में किसी प्रकार क़ी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में निर्वाचन पूर्ण होने के बाद नगरीय क्षेत्र के मास्टर ट्रैनर ग्रामीण क्षेत्रों में भी ट्रेनिंग देंगे। बताया गया कि नगरीय क्षेत्र के लिए 46 एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 73 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किये गये हैं।

नगरीय निकाय क्षेत्र में अब तक मतदान दलों क़ो 2 बार प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान दलों क़ो प्रशिक्षण देने के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रोटोकॉल का बारीकी से अध्ययन कर सुचारु रूप से निर्वाचन सम्पन्न कराने में सहयोग किया जाता है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल शेट्टे, डिप्टी कलेक्टर रंजना आहूजा सहित अन्य अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.