अमृत सरोवर के कार्य हर हाल में 10 जून तक करें पूरा : सीईओ

Updated on 29-05-2023 11:54 PM

बिलासपुर । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल ने तकनीकी एजेंसियों के ईई, एसडीओ मनरेगा अंतर्गत कार्यरत कार्यक्रम अधिकारियों एवं समस्त तकनीकी सहायकों की जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक ली। इसमें शासन की फ्लैगशीप योजनाओं में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 तक के समस्त प्रगतिरत कार्यों को मानसून के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को हर हाल में 10 जून तक पूरा करने कहा।

अग्रवाल ने 30 मई तक शत प्रतिशत आधार सीडिंग, आधार ऑथेन्टिकेशन एवं एबीपीएस की कार्यवाही पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि जलदूत एप में वाटर लेवल मापन का कार्य 30 मई तक पूर्ण करा लिया जाए। मनरेगा अंतर्गत हुए सामाजिक अंकेक्षण में हुए एक्जिट कॉफ्रेंस अनुसार एटीआर की कार्यवाही प्राथमिकता में पूर्ण कराया जाए। नरवा इंपैक्ट असेसमेंट का कार्य 15 जून तक पूर्ण करें। नरवा अंतर्गत फेस 2, क्लस्टर 3 का डीपीआर 15 जून तक तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने नरवा अंतर्गत स्वीकृत समस्त कार्यों को 15 जून के पूर्व पूर्ण करने कहा। वित्तीय वर्ष में समयबद्ध मजदूरी भुगतान शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। जिओ टैगिंग हेतु लंबित समस्त प्रकरणों को 2 दिवस के भीतर जिओ टैग की कार्यवाही पूर्ण करने कहा। अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.