आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत लखनपुर में संपूर्णता अभियान की शुरुआत

Updated on 05-07-2024 04:52 PM
अम्बिकापुर। केन्द्र-राज्य शासन की प्राथमिकता वाली आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को लखनपुर विकासखंड में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया गया। आगामी तीन माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, शिक्षा, सामाजिक विकास और स्वसहायता समूह की गतिविधियों से आजीविका के बिंदुओं पर शत-प्रतिशत लोगों तक आसान पहुंच और लाभ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर विधायक अंबिकापुर राजेश अग्रवाल, विधायक लुण्ड्रा प्रबोध मिंज, कलेक्टर विलास भोसकर, नीति आयोग इकोनॉमिक ऑफिसर जयंत पटेल, जनप्रतिनिधि सुरेंद्र साहू, जनपद पंचायत सीईओ वेद प्रकाश पांडे, एबीपी नोडल श्रीमती स्वेच्छा सिंह, एबीपी फेलो शुभिता शुक्ला सहित अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का श्रवण भी किया गया।

संपूर्णता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा संपूर्णता अभियान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। जिले के नागरिक, स्कूली बच्चे संपूर्णता यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों में जागरूकता बढ़ाना और समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है। इस दौरान आकांक्षी विकासखंड के तहत संपूर्णता अभियान की रूप रेखा के बारे में विस्तार से जानकारी नागरिकों को दी गई।

विधायक अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सतत निगरानी में भारत सरकार, नीति आयोग द्वारा आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूरे देश में 500 विकासखंड में लागू किया है। कार्यक्रम के तहत जिले के ब्लॉक लखनपुर को चयनित किया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार करना एवं ब्लॉक स्तरीय शासकीय सेवाओं को संतृप्त कराना है। उन्होंने बताया कि आंकाक्षी ब्लॉक लखनपुर को प्रमुख 60 पीवीटीजी ब्लॉक में शामिल किया गया है जिसमें आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर 12वें स्थान पर है, जिसमें मुख्यतः कोरवा जनजाति के परिवारों को केन्द्रित किया गया है।

विधायक लुण्ड्रा प्रबोध ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान की शुरुआत लखनपुर में हुई है। यहां विकास की परिकल्पना को साकार करना केवल शासन प्रशासन से संभव नहीं, इसमें सभी की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। इसी तरह पीएम जनमन योजना के तहत भी विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कलेक्टर भोसकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आकांक्षी विकासखंड के तहत सरगुजा जिले में लखनपुर विकासखंड का चयन किया गया है। इसमें 40 इंडिकेटर के आधार पर विकास कार्य किया जाना है। जिसमें स्वास्थ्य, कृषि, पोषण, स्व सहायता समूह के कार्य आदि बिंदुओं पर फोकस किया गया है। आकांक्षी कार्यक्रम का उद्देश्य आकांक्षी विकासखंड में सभी इंडिकेटर पर शत प्रतिशत लक्ष्य तक पहुंचना है। इन क्षेत्रों में शासन की सभी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करना है। इसमें जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की भी सहभागिता जरूरी है, तभी हम आकांक्षी विकासखंड को विकास के उच्चतम स्तर पर पहुंचा पाएंगे।

कलेक्टर ने दिलाई सहभागिता की शपथ
संपूर्णता अभियान में कलेक्टर भोसकर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिक, स्कूली बच्चों सहित समस्त आमजनों को संपूर्णता अभियान को सफल बनाने के लिए सहभागिता निभाने और अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई।

विधायक-कलेक्टर ने इस शुभारंभ अवसर पर संपूर्णता अभियान पर आधारित पोस्टर का विमोचन किया। संपूर्णता अभियान कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, और ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ लेने के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और स्व सहायता समूह गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही गर्भवती माताओं को पोषण किट प्रदान किया गया।

हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना, एक पेड़ मां के लिए अभियान के तहत हुआ पौधरोपण
अभियान के तहत मुख्य अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ रवाना किया गया। इसके साथ ही एक पेड़ मां के लिए अभियान में शामिल होकर जनपद पंचायत परिसर में पौधरोपण किया गया है। इस दौरान अभियान की सफलता हेतु प्रतिबद्धता दर्शाने हस्ताक्षर का प्रण लिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.