पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन

Updated on 28-12-2024 12:58 PM

अंबिकापुर। स्वास्थ्य विभाग सूरजपुर के द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ जे एस आर सरूता ने कहा कि भारतवर्ष के पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। देश ने आज एक महान अर्थशास्त्री, दूरदर्शी नेता और सादगी की मिसाल खो दी। शिक्षा विभाग के सहायक संयुक्त संचालक श्रीमती लता बेक ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व सरल और सादगी का प्रतीक था। वो अपनी सज्जनता और विनम्रता से लोगों का दिल जीत लेते थे ।

पिरामल फाऊंडेशन के जिला कार्यक्रम समन्वयक राज नारायण द्विवेदी ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह की विद्वता, नीति और निष्ठा हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारजनों व प्रियजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। 

इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में राम विलास सिंह, पीएन साहु, अर्चना कुशवाहा, खण्ड़ चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित भगत , जनेश्वर सिंह, संजीत कुमार, पिरामल फाऊंडेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी महेन्द्र तिवारी सुभाष यादव, निलेश दुबे, निरेश दुबे पार्वती नाविक, आसमां खान, रितेश गुप्ता, आदि उपस्थित रहे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.