
बीजापुर। समय-सीमा की बैठक के दौरान सयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन हेतु जिला स्तरीय नामजद वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिए। इसके अर्न्तगत माइक संचालन, बैठक व्यवस्था, बिजली, पानी, जनरेटर की उपलब्धता, बारिश के मौसम को मद्देनजर रखते हुए कार्यक्रम बिना व्यवधान के सुचारू रूप से संचालित करने सहित परेड की सलामी, मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों हेतु बैठक व्यवस्था, मीडिया गैलरी सहित विभिन्न कार्यक्रमों, पुरूस्कार एवं सम्मान कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आगामी विधान सभा चुनाव 2023 के निर्वाचन प्रक्रिया सुनियोजित ढंग से सम्पन्न कराने सेक्टर अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित निर्वाचन से जुड़े समस्त विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही मतदान दलो को सुरक्षित मतदान केन्द्रो में पहुंचाने वाहन अधिग्रहण, सुरक्षा, प्रशिक्षण सहित विभिन्न चरणो की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया गया। बैठक में ईवीएम का प्रदर्शन कराया गया एवं अधिकारियों द्वारा ईवीएम मशीन में वोटिंग भी किया गया। मतदाताओं में जागरूकता लाने स्वीप कार्यक्रम संचालित करने, जनसमूह वाले स्थानो में ईवीएम मशीन एवं वीवीपैट मशीन से वोटिंग प्रक्रिया का प्रदर्शन कराया गया।