लाडली बहना योजना की शर्ताें में असमंजस, वार्ड के चक्‍कर काट रही है मह‍िलाएं

Updated on 28-07-2023 01:21 PM
 भोपाल। राजधानी सहित प्रदेशभर में लाड़ली बहना योजना का दूसरा दौर 25 जुलाई से शुरु हो गया है, लेकिन इसमें पात्रता की शर्ताें को लेकर असमंजस की स्थिति है। जिससे वो महिलाएं भी वार्ड कार्यालय पहुंच रही हैं, जो पहले चरण में फार्म भरने से वंचित रह गई थी। लेकिन स्पष्ट निर्देश नहीं होने से महिलाएं निगम कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

बता दें कि लाडली बहना योजना के दूसरे चरण में केवल 21-23 वर्ष की आयुवाली विवाहित महिलाओं के फार्म जमा करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा जिनके घर ट्रेक्टर होने की वजह से पिछली बार इस योजना में शामिल होने से वंचित रह गई थी। वार्ड क्रमांक 36 में आवेदन देने के लिए आई ममता तिवारी ने बताया कि वे फार्म जमा कराने के लिए वार्ड आई थी, लेकिन अधिकारियों ने पात्रता नहीं होने की बात कह कर वापस लौटा दिया। एक अन्य वार्ड क्रमांक 28 में रहने वाली पूर्णिमा गौर ने बताया कि उन्होंने लाड़ली बहना योजना में शामिल होने के लिए वार्ड के अधिकारियों से संपर्क किया तो उनके द्वारा बताया गया कि उनका फार्म अभी जमा नहीं हो पाएगा। नए दिशा निर्देश मिलने के बाद ही वे फार्म जमा करेंगे। दरअसल पूर्णिमा की आयु 30 वर्ष है और उन्होंने पहले दौर में फार्म जमा नहीं किया था। इधर निगम के कर्मचारी भी दूसरे दौर में रखी गई शर्तो के चलते खासे परेशान है। हालात यह बन रहे है कि फार्म जमा करने की स्थिति में कई वार्डो में बहसबाजी हो रही है।

पूर्व में जो फार्म रिजेक्ट हुए उनका क्या

पूर्व में समग्र आईडी में नामों में गलती, खातों की गलत जानकारी और अन्य छोटे-छोटे कारणों से हजारों फार्म रिजेक्ट हो गए थे अब उन महिलाओं द्वारा दूसरे दौर में फार्म जमा करने के लिए पहुंची तो पोर्टल की शर्तो के चलते उन्हें इस योजना का लाभ मिलना मुश्किल हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.