राष्ट्र और महाराष्ट्र के बीच होली पर कन्फ्यूजन! शेयर बाजार के ट्रेडर्स परेशान, कर रहे यह मांग

Updated on 02-03-2023 08:21 PM
नई दिल्ली : होली कब है? कब है होली? शेयर मार्केट (Share Market) में पैसा लगाने वाले ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स यह सवाल करते दिख रहे हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि स्टॉक एक्सचेंजो की छुट्टी (Stock Market Holiday) ने उन्हें कन्फ्यूज कर दिया है। इस बार होलिका दहन 7 मार्च को है। वहीं, 8 मार्च को धुलंडी है। यह वह दिन है, जब रंगो से होली खेली जाती है और लोगों को इसी दिन छुट्टी चाहिए होती है। लेकिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इस बार होली की छुट्टी 7 मार्च को है। यानी 8 मार्च को धुलंडी के दिन दोनों स्टॉक एक्सचेंज खुले रहेंगे। अब ब्रोकर्स इस पर चिंता जता रहे हैं, क्योंकि अधिकांश उत्तरी राज्यों में होली 8 मार्च को मनाई जाएगी।

राष्ट्र और महाराष्ट्र की छुट्टी में फर्क


महाराष्ट्र सरकार के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार राज्य में होली 7 मार्च को मनाई जाएगी। यानी महाराष्ट्र में 7 मार्च को होली की सरकारी छुट्टी है। वहीं, देश के दूसरे हिस्सों में रंगों वाली होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। देश के अधिकतर राज्यों में 8 मार्च को ही होली की छुट्टी है।

ब्रोकर्स यह कर रहे डिमांड


अब ब्रोकर्स यह डिमांड कर रहे हैं कि या तो 8 मार्च को भी छुट्टी घोषित की जाए या फिर 7 मार्च की छुट्टी को 8 मार्च को शिफ्ट किया जाए। एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंज मेंबर्स ऑफ इंडिया (ANMI) के अध्यक्ष कमलेश शाह ने कहा, '7 मार्च को एक्सचेंजों की छुट्टी टी+1 सेटलमेंट को प्रभावित कर सकती है, क्योंकि आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार 8 मार्च को बैंक बंद रहेंगे। कुछ रीजन्स में ऑफिस खोलना फिजिकल रूप से संभव नहीं है, क्योंकि यात्रा करना मुश्किल होगा, खासकर महिला कर्मचारियों के लिए।'

दोनों दिन हो छुट्टी


कमोडिटी पार्टिसिपेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CPAI) के अध्यक्ष नरेंद्र वाधव ने कहा कि महाराष्ट्र के अलावा देश के बाकी हिस्सों में होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। उन्होंने सुझाव दिया कि 7 और 8 मार्च दोनों दिन ही अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेबी के नियम के अनुसार, अगर 20-30 फीसदी बाजार बंद रहता है, तो परिचालन को बंद किया जाना चाहिए।

7 मार्च को नहीं होंगे ये कारोबार


बीएसई के अनुसार, इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट के साथ-साथ करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव सेगमेंट 7 मार्च को बंद रहेंगे। भारत का पहला लिस्टेड एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) भी 7 मार्च को सुबह के सत्र में कारोबार के लिए बंद रहेगा। यहां शाम के सत्र में शाम 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक ट्रेडिंग होगी। कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट के लिए सुबह का सत्र बंद रहेगा, जबकि शाम का सत्र खुला रहेगा।

30 मार्च को भी रहेगी बाजार की छुट्टी


बीएसई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च महीने में भारतीय शेयर बाजार दो दिन बंद रहेंगे। इसके अनुसार 30 मार्च को राम नवमी के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.