पीएससी में हुए भ्रष्टाचार के विरोध से कांग्रेस बौखलाई : ओपी

Updated on 22-06-2023 10:35 PM
रायगढ़ । पीएससी में हुए बड़े पैमाने के भ्रष्टाचार को लेकर भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की मौजूदगी में राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शन से बौखलाई कांग्रेस द्वारा स्तरहीन बयानबाजी का करारा जवाब देते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी के दौरान कांग्रेस सारी मर्यादाएं भूल गई।

भाजपा नेता ओपी ने कहा सूबे के मुखिया ने यदि मां का दूध पिया है तो वे मामले की सीबीआई जांच या हाई कोर्ट की निगरानी में न्यायिक कमेटी गठित करने की सार्वजनिक घोषणा करें। छत्तीसगढ़ी युवा भाई बहनों के हक की लड़ाई के लिए भाजयुमो के नेतृत्व में भाजपा ने विपक्ष धर्म निभाते हुए राजधानी में सड़क की लड़ाई लड़ी। भाजयुमो के  राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या इस सड़क की लड़ाई के दौरान गिरफ्तार हुए। भाजपा के विरोध प्रदर्शन से कांग्रेस बौखला गई है। छत्तीसगढ़ी युवा भाई बहनों को दबाने थाने में बैठा कर धमकाया गया। उन पर एफआईआर दर्ज की गई। कई लोगों को जीएसटी की नोटिस दी गई उसके बावजूद  विरोध की आवाज नही दबी।

भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा जब युवाओं की आवाज बनकर सड़क की लड़ाई के लिए उतरा, तब  भाषाओं की सारी मर्यादाएं भूलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के लिए स्तरहीन भाषा का उपयोग करते हुए मां का दूध पिया है जैसे अपशब्दों का उपयोग किया। इस बयान की निंदा करते हुए ओपी चौधरी ने कांग्रेस के बयान को  कायरना एवम बचकाना बताया। छत्तीसगढ़ पीएससी में हुए भ्रष्टाचार के प्रमाणिक तथ्य देते हुए ओपी ने कहा पीएससी से संबंधित कैंडिडेट के दस्तावेजों को नष्ट करने का टेंडर जारी क्यों किया गया। पीएससी के चेयरमेन के रिश्तेदार परिक्षा में शामिल हुए उसके बाद चेयर मेन ने स्वय को परीक्षा से पृथक करने की सार्वजनिक घोषणा क्यों नही की? जबकि यह प्राकृतिक सिद्धांत है कि यदि कोई रिश्तेदार शामिल होता है तो स्वयं को परीक्षा की प्रक्रिया से अलग खना चाहिए। भाजपा की सत्ता के दौरान पीएसी के लिए ऐसे नियम बनाए गए जिसकी पूरे चर्चा देश में हुई।

मां का दूध पीने जैसे अमर्यादित बयान देने वाली कांग्रेस के बयान पर आपत्ति जताते हुए ओपी ने कहा छत्तीसगढ़ के युवा भाई बहनों के साथ हुए अन्याय की लड़ाई भाजपा समर्पित होकर लड़ रही है। छत्तीसगढ़ युवा भाई बहनों के साथ हो रहे अन्याय को भाजपा स्वीकार नही करेगी। भाजपा की सरकार बनते ही तत्काल सीबीआई जांच का आदेश देने का वादा करते हुए ओपी ने कहा इस जांच से दूध का दूध पानी का पानी स्पष्ट हो जाएगा। कांग्रेसियों के मां के दूध ने प्रदेश में केवल माफियाराज स्थापित करने वाले एवम भ्रष्टाचार करने वालो को पोषित किया है। सत्ता मे बैठे लोगों स्वार्थ में इस कदर अंधे हो चुके हैं कि उन्हें जमीनी आक्रोश नजर नही आ रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.