बेलिंग मशीन खरीद पर कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Updated on 27-02-2026 11:59 AM
धमतरी, धमतरी नगर निगम में बेलिंग मशीन की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्षदों ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नियमों और शर्तों के अनुसार मशीन नहीं खरीदी गई है, जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है।

यह प्रदर्शन नगर निगम कार्यालय के बाहर किया गया, जिसमें कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष, उप नेता प्रतिपक्ष सहित कई पार्षद शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन पर ठेकेदार को संरक्षण देने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल में निगम प्रशासन ने भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने बताया कि बेलिंग मशीन को सभी मणिकंदन केंद्रों में स्थापित किया जाना है, ताकि कचरे को एक गट्ठे के रूप में रखा जा सके।

इस मशीन की खरीद के लिए पांच बार टेंडर जारी किए गए, जिसमें भ्रष्टाचार की योजना बनाई जा रही थी।

एक ही ठेकेदार का टेंडर खोला गया

सोनकर के अनुसार, पांचवीं बार के टेंडर में 20 ठेकेदारों ने भाग लिया, लेकिन केवल एक ही ठेकेदार का टेंडर खोला गया। जिस ठेकेदार को काम दिया गया, उसने जेम पोर्टल के नियमों का उल्लंघन करते हुए सिंगल सिलेंडर और 7.5 एचपी की मशीन सप्लाई की।

जबकि नियमानुसार डबल सिलेंडर और 10 एचपी की मशीन होनी चाहिए थी। उन्होंने निगम पर ठेकेदार को संरक्षण देने का आरोप लगाया। यह मामला आयुक्त के संज्ञान में भी लाया गया था और एक समिति भी बनाई गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रदर्शन जारी रहेगा

उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने कहा कि जब तक इस मामले में ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

नियमों के अनुरूप होने पर ही स्वीकार होगी बेलिंग मशीन

वहीं, नगर निगम के पीडब्ल्यूडी सभापति विजय मोटवानी ने कहा कि बेलिंग मशीन को तभी स्वीकार किया जाएगा, जब वह सभी नियम और शर्तों को पूरा करेगी। यदि मशीन नियमों के अनुरूप नहीं होगी, तो उसे वापस कर दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी की सुशासन वाली सरकार है, इसलिए सभी कार्य नियम और शर्तों के अनुसार ही होंगे, जैसा पहले होता था, वैसा नहीं चलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने पूर्व…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
Advt.