एमपी में कांग्रेस का बिहार वाला दांव, मल्लिकार्जन खरगे का वादा- सरकार बनी तो कराएंगे जातिगत जनगणना

Updated on 23-08-2023 01:19 PM
सागर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश ने अपनी पहली चुनावी यात्रा की। मल्लिकार्जुन खरगे ने 2020 में कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। खरगे ने मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार को 'अवैध' करार देत हुए चुनाव में बिहार वाला दांल चल दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वादा करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो मध्य प्रदेश में जाति-जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि, 'कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में, मैं आश्वासन देता हूं कि यह जानने के लिए जाति-वार जनगणना कराई जाएगी कि कितने गरीब, पिछड़े, भूमिहीन और अशिक्षित हैं। हम सर्वेक्षण कराएंगे।' मल्लिकार्जुन खरगे सागर शहर में एक जनसभा को मंगलवार को संबोधित कर रहे थे।

शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए खरगे ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में लोगों ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को वोट दिया था, लेकिन इसे बीजेपी ने छीन लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने खरीद-फरोख्त कर 20 मार्च 2020 को कमलनाथ सरकार को गिरा दिया।

बीजेपी वाले सत्ता हथियाने के लिए लोगों का ध्रुवीकरण करते: खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी वाले सही रास्ते पर चलने का दावा करते हैं। और वे ही हैं जो पैसे से विधायकों को खरीदते हैं। कुछ लोगों को ईडी, CBI से डराया जाता है। और जब यह काम नहीं करता है, तो वे सत्ता हथियाने के लिए लोगों का ध्रुवीकरण करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां जो BJP सरकार बनी है, वह अवैध है। उन्होंने हमारे विधायकों को चुरा लिया। इस दुनिया में अच्छे लोग और चोर हैं। यही कारण है कि आपके शब्दकोश में 'चोर' शब्द है। वे ऐसे लोगों के साथ सरकार चला रहे हैं और दावा करते हैं कि उन्होंने सिद्धांतों पर सरकार बनाई है।

चुनाव के वक्त ही PM मोदी, शिवराज को याद आते हैं संत रविदास: खरगे

खरगे ने कहा कि बीजेपी कह रही है कि वह सागर में संत रविदास मंदिर बनाएगी, लेकिन उसने 14 अगस्त, 2019 को दिल्ली में एक मंदिर को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी केवल चुनाव के दौरान संत रविदास को याद करते हैं। वह नौ साल से प्रधानमंत्री हैं और (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह) चौहान यहां 18 साल से शासन कर रहे हैं, फिर भी अब उन्हें रविदास मंदिर का निर्माण करना याद है। क्यों? क्योंकि चुनाव आ चुके हैं।' खरगे ने कहा कि उन्हें सिर्फ वोट चाहिए।


खरगे ने दोहराई प्रियंका की गारंटी

एआईसीसी प्रमुख खरगे ने कि मध्य प्रदेश का विकास केवल कांग्रेस के शासन में होगा, न कि बीजेपी के शासन में। खरगे ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से घोषित गारंटी को दोहराते हुए कहा, 'कृषि ऋण माफ किए जाएंगे, एलपीजी सिलेंडर की कीमत 500 रुपये होगी, महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये का अनुदान मिलेगा। महिलाओं को खुश रहना चाहिए। आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जाएगा। 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त होगी और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी।'

सीडब्ल्यूसी में 6 ओबीसी, पांच एससी सदस्य: खरगे

खरगे ने बताया कि उन्होंने एक ओबीसी युवक (पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल) को नवगठित कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सीडब्ल्यूसी में केवल एक ओबीसी सदस्य था, इस बार हमारे पास 6 सदस्य हैं। तीन एससी सदस्य थे, जिन्हें बढ़ाकर पांच कर दिया गया है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी जो चाहते थे, मैंने उसे लागू किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.