ग्राम परसहा में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर कांग्रेस ने किया चक्काजाम

Updated on 31-07-2025 01:40 PM

कवर्धा। बोड़ला ब्लॉक के ग्राम परसहा में सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष होरीराम साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों और कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच घंटे तक चक्काजाम कर दिया। इस आंदोलन के चलते रामहेपुर शक्कर कारखाने के दोनों ओर कई किलोमीटर तक चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई।

एम्बुलेंस नहीं पहुंचती, पानी-बिजली गायब
ग्राम परसहा की स्थिति बेहद दयनीय है। खराब सड़कों की वजह से एम्बुलेंस गांव में नहीं पहुंच पाती, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं। पेयजल के किसी भी पुख्ता साधन का अभाव है, जिससे गांववासी पीने के पानी के लिए परेशान हैं। वहीं, बिजली की आपूर्ति भी बेहद अनियमित है – घंटों गुल रहती है।

ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को समस्याएं बताने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। यहां तक कि स्थानीय विधायक व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को भी जानकारी दी गई, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी रहीं।

गांव की महिलाएं-बच्चे भी आंदोलन में शामिल
आक्रोशित ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए। महिलाएं, पुरुष और बच्चे नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों में अशोक सिंह, गोपाल चंद्रवंशी, पीतांबर वर्मा, मणिकांत त्रिपाठी, विजय पांडे, शिवप्रसाद वर्मा, अमित वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मिला आश्वासन
चक्काजाम की खबर मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर मौके पर पहुंचे, लेकिन आंदोलनकारियों ने उनसे चर्चा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद एसडीएम बोड़ला मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा, “हम स्थिति की गंभीरता से वाकिफ हैं और व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लेते हुए जल्द से जल्द समाधान करेंगे।”



जिला कांग्रेस ने चेताया – कार्रवाई नहीं हुई तो होगा घेराव
जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेताया कि यदि गुरुवार से सड़कों की मरम्मत और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.