किसानों की समृद्धि कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रही : भाजपा

Updated on 13-07-2025 12:36 PM

रायपुर।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, वरिष्ठ किसान नेता संदीप शर्मा ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रेस कॉन्फ्रेंस में खाद-बीज नहीं मिलने का सफेद झूठ बोलकर प्रदेश के किसानों को बरगलाने और अराजकता फैलाने के अघोषित कांग्रेसी एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी खाद-बीज के लिए किसानों को परेशान नहीं होने देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेता और पदाधिकारी कदम-कदम पर झूठ बोलने की आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। यूरिया और डीएपी खाद को लेकर कांग्रेस बिना वजह मिथ्या प्रलाप कर रही है जबकि अभी प्रदेशभर में नैनो यूरिया ,एनपीके, सुपर फास्फेट, ग्रोमोर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, किसानों को 6 लाख क्विंटल से अधिक प्रमाणित बीज और मांग अनुसार नगदी कृषि ऋण का वितरण किया जा रहा है। इन सब का उपयोग से प्रदेश के किसान कृषि-कार्य को रफ्तार दे रहे हैं। लेकिन कांग्रेसी यह चाहते हैं कि किसानो में भ्रम फैले, किसानों में आशंकाओं के चलते अकारण दहशत और अफरा-तफरी मचे और फिर उस आड़ में कांग्रेसी अराजकता फैलाकर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाएँ। श्री शर्मा ने कहा कि अपने शासनकाल में तो कांग्रेसियों ने किसानों का सुकून छीन ही रखा था, अब सत्ता से उखाड़ फेंक दिए जाने के बाद भी कांग्रेसी किसानों की खुशी और उनका हित नहीं चाहते हैं और बेवजह के झूठ बोलकर के भ्रामक वातावरण निर्मित करना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस अपनी इस बदनीयती में कतई सफल नहीं होगी।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बैज को यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि भूपेश सरकार ने किसानों को बदहाल करने का पूरा सिलसिला चला रखा था। किसानों को कांग्रेस ने अपने शासनकाल में केवल छला। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने दो साल का बोनस नहीं दिया, धान का पैसा चार-चार किश्तों में रुला-रुलाकर किसानों को दिया, बारदाने तक की कमी थी, ठीक से धान खरीदी तक नहीं कर रहे, रकबा कटौती, धान जप्ती, नकली कीटनाशक से फसल को होने वाली क्षति से परेशान सैकड़ों किसानों ने कांग्रेस के शासनकाल में आत्महत्या की। शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों को उचित समर्थन मूल्य दे रहे हैं, फसल बीमा योजना दे रहे हैं, किसान सम्मन निधि दे रहे हैं। इसी प्रकार प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की समृद्धि के द्वार खुले हैं। भाजपा ने सत्ता में आते ही वादे के मुताबिक 25 दिम्बर को 2 साल का बकाया बोनस दिया। प्रदेश सरकार 31सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर पर किसान से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीद रही है और धान की राशि एकमुश्त किसानों के खाते में जमा हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.