राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाने पर भड़की कांग्रेस को कोर्ट से झटका, मानहानि का दायरपरिवाद हुआ खारिज

Updated on 21-10-2023 01:57 PM
जयपुर: बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर (एक्स) पर पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रावण के रूप में दिया गया था। इस पर कांग्रेस नेताओं ने देशभर में बीजेपी आईटी सेल की इस हरकत का विरोध किया। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एडवोकेट जसवंत गुर्जर ने जयपुर महानगर मेट्रो कोर्ट में इस्तगासा दायर करके मानहानि के केस दर्ज कराया। गुर्जर ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और आईटी सेल के हैड अमित मालवीय के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया। शुक्रवार 20 अक्टूबर को जयपुर मेट्रो प्रथम की एमएम 11 कोर्ट ने इस परिवाद को खारिज कर दिया।

कोर्ट ने इस वजह से कर दिया खारिज

जयपुर मेट्रो प्रथम महानगर मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या 11 ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति से जुड़ी कोई फोटो सोशल मीडिया पर लगाई गई हो। अगर उस पोस्ट से वह व्यक्ति व्यथित हुआ हो और कोर्ट में परिवाद लगाए तो प्रसंज्ञान लिया जा सकता है। अन्य व्यक्तियों की ओर से दायर किए गए परिवाद का कोई औचित्य नहीं है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन व्यक्ति की मानहानि हुई। अगर वह व्यक्ति परिवाद दायर करे तो उस पर प्रसंज्ञान लिया जा सकता है। इस मामले में ऐसी परिस्थिति भी नहीं है कि जिन राहुल गांधी पर टिप्पणी की गई है, वह परिवाद पेश करने में असमर्थ हो। कोर्ट ने परिवादी को व्यथित नहीं माना और परिवाद को खारिज कर दिया।

परिवादी ने कांग्रेस पार्टी की मानहानि होना बताया


परिवादी एडवोकेट जसवंत गुर्जर ने अपने परिवाद में कहा था कि जो पोस्ट बीजेपी आईटी सेल द्वारा शेयर की गई। उस पोस्ट को सनातन धर्म के खिलाफ होना बताया क्योंकि पोस्ट में राहुल गांधी को रावण के रूप में दर्शाया गया और उनके सात मुंह दिखाए गए थे। राहुल गांधी को नए युग का रावण बताने पर परिवादी ने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी और उनकी स्वयं की मानहानि हुई है। कोर्ट ने इसे परिवादी जसवंत गुर्जर की व्यक्तिगत मानहानि नहीं मानते हुए परिवाद को खारिज किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.