कांग्रेस ने बंगाल की 12 सीटों पर नाम तय किएअधीर रंजन का टिकट पक्का

Updated on 20-03-2024 12:38 PM

कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ​​​​​कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट कभी भी जारी कर सकती है। इसको लेकर मंगलवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई।

न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 12 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। बताया जा रहा है कि पार्टी ने अधीर रंजन चौधरी का टिकट पक्का कर दिया है।

CEC की बैठक में जिन राज्यों की लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई, उनमें पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में माना जा रहा था कि कांग्रेस और TMC साथ में चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि दोनों I.N.D.I.A. में शामिल हैं, लेकिन फिर TMC ने 10 मार्च को राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इससे ये बात कन्फर्म हो गई कि सीटों को लेकर दोनों पार्टियों में सहमति नहीं बन सकी।

CEC की मीटिंग में नहीं पहुंचे राहुल गांधी
मंगलवार को हुई CEC की बैठक में राहुल गांधी शामिल नहीं हुए। इससे पहले दूसरी बैठक में भी वो शामिल नहीं हुए थे, जबकि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ब्रेक लेने के बाद वो उस समय दिल्ली में ही थे। उम्मीदवारों के चयन के लिए जब CEC की पहली बैठक हुई थी तब राहुल गांधी यात्रा में थे।

TMC ने सभी 42 सीटों पर कैंडिडेट्स की घोषणा की

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 10 मार्च को पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स की घोषणा कर दी। पार्टी ने बहरामपुर सीट से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा है।

इसके अलावा आसनसोल से अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और दुर्गापुर से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम शामिल है। TMC ने बशीरहाट लोकसभा सीट से एक्ट्रेस नुसरत जहां और जादवपुर सीट से एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती का टिकट काट दिया है।

TMC ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 16 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है। इनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े चेहरे रचना बनर्जी को हुगली और दीपक अधिकारी देव को घाटल से टिकट दिया है।

केरल में भी I.N.D.I.A ब्लॉक में फूट, CPI ने 4 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए
पश्चिम बंगाल और पंजाब के बाद अब केरल में भी विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक में फूट पड़ गई है। यहां गठबंधन की प्रमुख सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने सोमवार को 4 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें से राहुल गांधी की संसदीय सीट वायनाड से पार्टी ने एनी राजा को टिकट दिया है।

इसके अलावा तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर के खिलाफ पनियन रवींद्रन को टिकट दिया है। वहीं, वीएस सुनील कुमार को त्रिशूर से और अरुण कुमार को मवेलिकारा से उम्मीदवार बनाया है।

CPI ने केरल में कांग्रेस के दो दिग्गज सांसदों के खिलाफ पार्टी के प्रत्याशी घोषित किए हैं, जबकि पार्टी महासचिव डी राजा I.N.D.I.A ब्लॉक की समन्वय समिति और चुनाव रणनीति समिति के सदस्य हैं। 

कांग्रेस ने 12 मार्च को जारी की थी दूसरी लिस्ट
12 मार्च को कांग्रेस की जारी दूसरी लिस्ट में 43 नाम थे। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया था। वहीं, पार्टी ने 8 मार्च को जारी अपनी पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। 

8 मार्च को 39 सीटों के लिए पहली लिस्ट जारी की थी
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 8 मार्च को जारी की थी। इस लिस्ट में बताया गया कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वे अभी भी वहीं से सांसद हैं। राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में था। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.