BJP की राह पर चल रही कांग्रेस:भाजपा के वन यूथ-20 बूथ अभियान के बाद कांग्रेस चलाएगी बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो मुहिम

Updated on 14-12-2022 07:49 PM

छत्तीसगढ़ में साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी भाजपा की राह पर चलने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के वन बूथ-20 यूथ की तरह कांग्रेस बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो मुहिम चलाएगी। इसमें प्रत्येक बूथ में पांच-पांच कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। मंगलवार को यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सारसर ने इसकी तैयारी को लेकर पदाधिकारी की बैठक ली। उन्होंने जिलाध्यक्ष के साथ ही सभी विधानसभा अध्यक्षों से रायशुमारी करते हुए प्रत्येक बूथ में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए कहा। साथ ही यह भी बताया कि हर एक बूथ के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन दिल्ली से जोड़ा जाएगा।

युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश की सह प्रभारी प्रियंका सारसर ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में जिला युवा कांग्रेस की बैठक लेकर बूथ जोड़ो- यूथ जोड़ों अभियान के तहत संगठन पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा से प्रेरित होकर देश भर के नवयुवक कांग्रेस की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सांसद राहुल गांधी ने बता दिया है कि देश में आज कांग्रेस सबसे बड़ा और मजबूत संगठन है।

संगठन और चुनाव दोनों में रहेगी महिलाओं की भूमिका
प्रियंका सरासर ने कहा कि युवा कांग्रेस में अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन में जगह दी जाएगी और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं की भूमिका ज्यादा होगी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रियंका सारसर ने कहा कि जो कांग्रेस के चुनाव में नहीं लड़ पाए उन्हें भी संगठन और बूथ में बड़ी जवाबदारी दी जाएगी। उन्होंने संगठन पदाधिकारियों से कहा कि सभी को मिलकर संगठन को मजबूत करना है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का संकल्प लेकर काम करना है। सभी को अपने-अपने बूथ में कड़ी मेहनत से काम करना होगा और अपने बूथ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजूट करना होगा। बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी, जिला अध्यक्ष राजू यादव, युवा प्रदेश महासचिव अंकित गौरहा, नितेश सिंह ठाकुर, अमितेष राय, पूर्व उपाध्यक्ष अमित दुबे समेत सभी विधानसभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ताओं की तैनाती को लेकर प्रियंका सारसर ने बिलासपुर जिले के तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी, कोटा और बिलासपुर विधानसभा के विधानसभा अध्यक्षों के साथ रायशुमारी की।

हर बूथ में रहेंगे 5-5 कार्यकर्ता
युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रियंका सारसर को बताया कि संगठन के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के हर एक बूथ में पांच-पांच कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे। जिले में 51 हजार 665 ऑनलाइन सदस्य थे। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में अकेले 15 हजार से अधिक युवा सदस्य बनाए गए थे। जिले 6 विधानसभा में लगभग 70 हजार युवाओं को जोड़ा गया है और जिले में 71 पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं। बिलासपुर विधानसभा में 17 सदस्य बनाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर सर्वाधिक 13 हजार 594 सदस्य मस्तूरी विधानसभा में है। इसी तरह बेलतरा में 11 हजार 812 सदस्य बनाए गए हैं।

भाजपा ने चलाया था वन बूथ-20 यूथ कैंपेन
इससे पहले भाजपा ने भी युवा मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक ली थी, जिसमें युवा मोर्चा को मजबूती प्रदान करने के लिए शक्ति केंद्र और बूथ लेवल पर कार्यकर्ता तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसमें जिला और मंडल पदाधिकारियों को शक्ति केंद्र प्रभारियों के माध्यम से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजूट करने कहा गया था। भाजपा ने इसे वन बूथ-20 यूथ का नाम दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.