कांग्रेस ने बीजेपी को घेरने के लिए बनाया 5 दिन का स्पेशल प्लान, 86 विधानसभा क्षेत्रों से होगा मोदी और शेखावत पर सीधा अटैक

Updated on 18-09-2023 01:33 PM
जयपुर: चुनावी राज्य राजस्थान में पिछले 15 दिन से भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन संकल्प यात्राओं में जुटी है। नेता, कार्यकर्ता और भावी उम्मीदवार इन यात्राओं में बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने की विपक्ष की इन कोशिशों के जवाब में अब सत्ताधारी पार्टी भी एक्शन में आने वाली है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी के सामने कांग्रेस पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस 13 जिलों की 86 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को घेरने की तैयारी कर रही है। यह जन आशीर्वाद यात्रा 25 सितंबर से शुरू होगी और पांच दिन चलेगी।

पीएम मोदी और जलशक्ति मंत्री पर सीधा अटैक


राजस्थान चुनाव में बीजेपी ने किसी स्थानीय चेहरे को आगे नहीं किया है। पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेताओं को आगे रखकर लड़ा जाने वाला है। बीजेपी की इस रणनीति के तहत ही अब कांग्रेस भी सीधे पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधेगी। जन आशीर्वाद यात्रा में कांग्रेस ईआरसीपी का मुद्दा उठाएगी। इसके जरिए पीएम मोदी और जल शक्ति मंत्री शेखावत को कटघरे में खड़ा कर 86 विधानसभा क्षेत्रों में समर्थन बंटोरने की कोशिश करेगी।

गहलोत की अगुवाई और फिर वही दांव


कांग्रेस की यह यात्रा दौसा या जयपुर से रवाना होगी। इसकी अगुवाई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। बता दें कि ईआरसीपी के मुद्दे पर गहलोत पहले से ही पीएम मोदी और गजेंद्र सिंह को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं। यहां भी वो यही दांव खेलेंगे। इसके जरिए वो पूर्वी राजस्थान के मतदाओं को बीजेपी की कथनी और करनी में फर्क होने की दलील देंगे। साथ ही पूर्व की तरह इस प्रोजेक्ट को अपने दम पर पूरा करने की घोषणा भी करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले कह चुके हैं कि 'ईआरसीपी पिछली सरकार ने बनाई थी। लेकिन उसको राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया। ये वो ही कर सकती है। लेकिन हमारी जिद है कि अगर वह नहीं करेंगे तो हम ईआरसीपी बनाकर दिखाएंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.