इंदौर में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा, जीतू-दिग्विजय शामिल, प्रदर्शन में कार्यकर्ता का सिर फटा

Updated on 21-09-2024 11:29 AM
इंदौरः मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्या को लेकर शुक्रवार को 'किसान न्याय यात्रा' निकाली। यात्रा की शुरुआत चोइथराम मंडी से हुई, जो कलेक्ट्रेट में जाकर समाप्त हुई। इंदौर में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह प्रदर्शन का नेतृत्व किया। जीतू पटवारी ट्रैक्टर चला रहे थे वहीं, दिग्विजय सिंह इस पर सवार रहे।

दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी की अगुआई में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। यात्रा को पुलिस प्रशासन ने शहरी सीमा के बाहर बेरिकेड्स और डंपर लगाकर रोक दिया। इस दौरान प्रशासन और कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस ने यह यात्रा फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाने को लेकर निकाली है।

कार्यकर्ता का फटा सिर


कांग्रेस की निकाली किसान न्याय यात्रा में पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के ट्रैक्टर और पैदल चल रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। इसी झड़प के दैरान एक कार्यकर्ता का सिर भी फट गया। उसको प्राथमिक इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया।

बीजेपी पर साधा निशाना


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा बीजेपी तानाशाह रवैया अपना रही है। प्रशासन रैली निकालने की अनुमति ही नहीं दे रही थी। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने एक ट्रैक्टर और मात्र 40 लोगों को रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय तक जाने की अनुमति दी गई। पटवारी ने यह भी आरोप लगाया की शहर भर में जगह-जगह यात्रा को रोका गया। सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो अगले कदम में हम मंडियों को बंद कराएंगे। इसके बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से संबोधित करते हुए कहा हमारी मांग है कि सोयाबीन के दाम 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल होना चाहिए,जबकि सरकार ने 4892 रुपए एमएसपी तय की है। 1108 रुपए का यह अंतर राज्य सरकार को चुकाना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 August 2026
भोपाल। प्रदेश में छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को दिए जाने वाले टेक होम राशन के लिए अब पहले कम…
 20 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य के चार आईएएस (IAS) अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से बुधवार…
 20 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब में बुधवार शाम युवक का शव उतराता मिला तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। तमाशबीनों ने सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर दिए…
 20 August 2026
भोपाल। शराबबंदी वाले राज्य गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से मुरैना के एक युवक समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। घटना में 41 लोग बीमार…
 20 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 10 साल के अंतराल के बाद प्रदेश की कृषि उपज मंडियों की नई ग्रेडिंग जारी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की…
 20 August 2026
भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद नाबालिग…
 20 August 2026
भोपाल। छोला विश्रामघाट जाने वाला महज दो किलोमीटर का रास्ता बुधवार को दो घंटे के जाम में फंस गया। किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे भोपाल सांसद…
 20 August 2026
भोपाल । पिपलानी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मुस्लिम युवक ने…
 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
Advt.