सत्ता को डिफेंड करने में कांग्रेस फिसड्डी, भाजपा का रेकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम जैसा

Updated on 05-12-2023 01:50 PM
नई दिल्ली: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राजस्थान के चुनाव परिणाम ने फिर साबित किया कि कांग्रेस अपने शासित राज्यों में सत्ता बचाने में बहुत कम सफल होती है। वहीं, सत्ता विरोधी लहर को मात देने में बीजेपी का रेकॉर्ड बीते कुछ वर्षों में शानदार रहा है। कांग्रेस, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बचाने में सफल नहीं रही, जबकि दोनों जगहों पर 2018 में उसे जीत मिली थी।


छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने गंवाई सत्ता

छत्तीसगढ़ में तो डेढ़ दशक के बाद कांग्रेस बीजेपी को हराने में सफल हुई थी। उसी तरह एमपी में वह बीजेपी से सत्ता नहीं छीन सकी। आंकड़े बताते हैं कि 2014 के बाद बीजेपी जिन राज्यों में सत्ता में है, वहां सरकार पांच साल बाद बचाने में वह सफल हो जाती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं कर पाती। 2011 में असम में तरुण गोगोई सरकार के बाद कांग्रेस अब तक किसी सरकार को बचाने में कामयाब नहीं रही।

2014 के बाद से कांग्रेस का बुरा हाल

साल 2014 के बाद कांग्रेस एक भी मौके पर ऐसी जीत नहीं हासिल कर पाई। बीजेपी की बात करें तो पार्टी ने 2014 के बाद से अब तक गुजरात में दो बार सत्ता बचाई है। हरियाणा, असम, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी सरकार बचाने में सफल रही। हालांकि इस दौरान बीजेपी ने कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, झारखंड जैसे राज्यों को खोया भी। लेकिन कांग्रेस के मुकाबले बीजेपी का प्रदर्शन बेहतर रहा।

पीएम मोदी के प्रभाव से बीजेपी को फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभाव से पहले भी इस मोर्चे पर बीजेपी का प्रदर्शन बेहतर रहा है। हां, इतना जरूर था कि 2014 से पहले कांग्रेस भी कई राज्यों में सरकार बचाने में सफल रहती थी। साल 1990 से 2014 के बीच कांग्रेस ने 6 राज्यों में सरकार बचाई तो बीजेपी इसी दौरान 4 राज्यों में ऐसा करने में सफल रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.