कांग्रेस नेता ने पत्नी और दो बेटों संग की आत्महत्या

Updated on 01-09-2024 01:24 PM
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बोंगा पार इलाके की है, जहां शुक्रवार रात कांग्रेस नेता पंच राम यादव (65 वर्ष) ने अपनी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55 वर्ष) और दो बेटों सूरज यादव (27 वर्ष) और नीरज यादव (32 वर्ष) के साथ जहर खा लिया। परिवार के सभी सदस्यों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को नीरज यादव की मौत हो गई। वहीं, कुछ घंटे बाद पंच राम यादव, उनकी पत्नी और छोटे बेटे सूरज ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे कर्ज के बोझ को कारण बताया है।
फिलहाल, पुलिस ने मृत परिवार के घर को सील कर दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। इस दुखद घटना ने इलाके के लोगों को स्तब्ध कर दिया है, और कर्ज से जुड़े इस मामले ने समाज में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.