कांग्रेस नेता रिछपाल मिर्धा करेंगे बीजेपी का प्रचार, भरी सभा में बोले- 'बेटी चुनाव लड़ेगी तो प्रचार करना ही पड़ेगा'

Updated on 16-10-2023 01:21 PM
जयपुर : पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिछपाल मिर्धा के बयान ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। मिर्धा ने भरी सभा में खुले मंच से कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में ज्योति मिर्धा चुनाव लड़ती हैं तो वह उसके समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि ज्योति मिर्धा उनकी बेटी (भतीजी) हैं। अगर बेटी चुनाव लड़ेंगी तो उन्हें चुनाव प्रचार करना ही पड़ेगा। मिर्धा को हाल ही में सीएम गहलोत ने वीर तेजा कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। रविवार को डेगाना में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने ज्योति मिर्धा के समर्थन में प्रचार करने की बात कही। पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़ कर भाजपा में शामिल हुई हैं।

बेटे के लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे लेकिन प्रचार करेंगे बीजेपी का

रिछपाल मिर्धा के पुत्र विजय सिंह मिर्धा वर्तमान में डेगाना से विधायक हैं। रिछपाल अपने बेटे के लिए फिर से कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं। कांग्रेस से टिकट मांगने के साथ ही बीजेपी का प्रचार करने की बात कहकर मिर्धा ने कांग्रेस की सांसे बढ़ा दी है। एक तरफ कांग्रेसी नेता प्रदेश में सरकार रिपीट करने के दावे कर रहे हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता ही बीजेपी का प्रचार करने की बातें कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से मीडिया में ये खबरें भी चल रही है कि रिछपाल मिर्धा, विजय पाल सहित कांग्रेस के कुछ और नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

मेरे लिए पार्टी की बंदिश नहीं है

डेगाना में लोगों को संबोधित करते हुए रिछपाल मिर्धा ने कहा कि उनके लिए पार्टी का कोई बंधन नहीं है। वह तो सिर्फ जनता की अनुमति लेना चाहते हैं। ज्योति मिर्धा उनकी बेटी है। अगर वह विधानसभा चुनाव लड़ती हैं तो जनता की अनुमति लेकर दो चार दिन के लिए वह बीजेपी का प्रचार करेंगे। इस दौरान लोगों ने उन्हें ज्योति मिर्धा के समर्थन में प्रचार की अनुमति देने का वादा किया। रिछपाल मिर्धा की ओर से ज्योति मिर्धा के लिए वोट मांगे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.