कासगंज लूट कांड में कांग्रेस नेता सौरभ पाल गिरफ्तार, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हुआ था शामिल

Updated on 29-08-2023 01:53 PM
कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में 2022 के लूट केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लूट का आरोप सौरभ पाल पर लगा है। वह कांग्रेस का नेता है। सौरभ पाल के बारे में कहा जा रहा है कि यूपी कांग्रेस का प्रदेश सचिव है। पिछले वर्ष हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सौरभ पाल को लगातार देखा गया था। यूपी में राहुल गांधी की यात्रा तीन दिनों तक रही थी। इस दौरान उसकी राहुल गांधी के साथ तस्वीरें इलाके में चर्चा का विषय बनी थी। अब उसके लूट केस में फंसने की चर्चा है। पुलिस के अनुसार, सौरभ पाल वर्ष 2022 से ही फरार चल रहा है।

सौरभ पाल को पुलिस ने लूट केस मामले में गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। कासगंज पुलिस ने बताया कि सौरभ के खिलाफ चार आपराधिक केस दर्ज हैं। लूट के केस में कोतवाली सदर पुलिस की ओर से सौरभ की गिरफ्तारी हुई। सौरभ ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र जीवन में एनएसयूआई से की थी। अभी वह यूथ कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी है। उसके लूट कांड का मास्टरमाइंड निकलने के मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई।

कासगंज लूट कांड में पुलिस ने पहले ही दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था। उन्हें जेल भेजा जा चुका है। सौरभ पाल पर लूटपाट और महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास का भी आरोप है। लूट कांड के मास्टरमाइंड के राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.