राजस्थान में 25 विधायकों के टिकट काट सकती है कांग्रेस, बीजेपी के 'बागियों' पर भी बड़ा फैसला

Updated on 19-10-2023 01:24 PM
जयपुर: राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं हो सकी। बुधवार तक उम्मीद की जा रही थी कि पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की जा सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। अभी जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक, कांग्रेस राज्य में करीब 20-25 विधायकों के टिकट काट सकती है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह फैसला पार्टी की ओर से कराए गए आंतरिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। कांग्रेस का मानना है कि 20 से 25 नए चेहरों को टिकट देने से पार्टी की स्थिति मजबूत होगी और वह आगामी चुनाव में बहुमत से जीतेगी।

एंटी-इनकंबेंसी होने पर विधायकों का कट सकता है टिकट: डोटासरा

पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जिन विधायकों के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी है, उन्हें बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पारदर्शी है। यह फैसला उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर और आंतरिक सर्वे की रिपोर्ट के बाद लिया गया है। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं और गरीबों और किसानों के लिए किए गए कामों के कारण पार्टी 200 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत से जीत हासिल करेगी।


बीजेपी में 'नाराजगी' का लाभ उठा सकती है कांग्रेस: डोटासरा

उन्होंने कहा कि 2018 के बाद से कांग्रेस ने उन 13 निर्दलीयों, 6 बसपा विधायकों और दो वामपंथी दलों और भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायकों को पार्टी में शामिल किया है, या गहलोत सरकार को समर्थन दिया है, जिन्होंने 20 फीसदी से अधिक मत प्राप्त किए थे। डोटासरा ने कहा कि बीजेपी में 'नाराजगी' का लाभ कांग्रेस उठा सकती है। हालांकि कांग्रेस पार्टी बीजेपी छोड़कर आने वाले सभी नेताओं को शामिल करने के पक्ष में नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.