महंगाई के खिलाफ कांग्रेस विधायक ने किया प्रदर्शन

Updated on 30-07-2023 03:23 PM

रायपुर । देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने आम आदमी की अर्थी सजाकर प्रदर्शन किया। पीएम मोदी की मन की बात का विरोध करते हुए उपाध्याय ने महंगाई पर बात की।
राजधानी के खमतराई इलाके के गांधी मैदान पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और यहां आम आदमी की अर्थी के सामने सारे महंगे सामानों को सजाया गया।

प्रदर्शन के दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री,टमाटर और सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को परेशान कर दिया है।

देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और आज पीएम मोदी मन की बात कह रहे हैं लेकिन महंगाई की बात कोई नहीं कर रहा, जनता की बात कोई सुन नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन नहीं बल्कि आम आदमी की एक मार्मिक अपील है कि महंगाई कम की जाए। अर्थी सजाकर प्रदर्शन करने की वजह बताते हुए कहा कि लोग गैस सिलेंडर रिफिल नहीं करा पा रहे, रोजमर्रा की जरूरतों के सामान नहीं खरीद पा रहे, टमाटर समेत कई सब्जियां महंगी हो गई है। प्रदेश में आज बीजेपी के नेता पंडाल में पीएम मोदी की मन की बात सुन रहे हैं लेकिन लोगों के मन की बात सुनने का उनके पास समय नहीं है।

पहले भी टमाटर संग सूखी रोटी खाकर कर चुके हैं प्रदर्शन

महंगाई को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले भी विकास उपाध्याय सड़क पर सूखी रोटी खाकर प्रदर्शन कर चुके हैं। रायपुर की सड़कों में बैठकर केन्द्र सरकार के खिलाफ ये प्रदर्शन किया गया था। कांग्रेसियों की थाली में टमाटर, मिर्च और रोटी परोसी गई थी और पार्टी की महिला नेताओं ने चूल्हा चौकी पर खाना पकाकर केन्द्र विरोधी थाली परोसी थी। टमाटर और सब्जियों के दामों को लेकर कहा गया था कि जनता टमाटर और बाकी सब्जियां खा नहीं सकती केवल महसूस कर सकती हैं इसलिए ये प्रदर्शन किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.