नोटों की गड्डी के साथ वीडियो में दिखे कांग्रेसी विधायक

Updated on 18-09-2023 02:45 PM

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के चंद्रपुर से कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है। इस वीडियो में विधायक रामकुमार यादव के सामने नोटों की गड्डी रखी है। इसे लेकर राजनीति गर्मा गई है।

बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया है कि कांग्रेस विधायक के सामने रखे नोटों की गड्डी वाले इस वीडियो को सरकार स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिए सीबीआई को सौंपने का साहस दिखाएगी।



इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है जिसमें कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव कुछ लोगों के साथ सोफे पर बैठे हैं। वहीं, उनके सामने बेड पर नोटों का बंडल रखा हुआ है।


वीडियो में विधायक के साथ कुछ लोग भी बैठे नजर आ रहे हैं। प्रसारित वीडियो मामले में कांग्रेस विधायक रामकुमार ने सफाई दी है।


उनका कहना है कि यह उनके खिलाफ षड्यंत्र है। पैसे के ऊपर उनका ध्यान नहीं था, वे तो खाली वहां बैठे हैं। वीडियो डालने वाले बता सकते हैं कि उनका उद्देश्य क्या है। उन्होंने कहा कि वे गरीब का बेटा हैं, गाय - भैंस चराने वाले हैं, उन्होंने मेहनत मजदूरी की है।

गरीब का बेटा विधायक बना है तो बड़े लोग हैं जिनके पेट में दर्द हो रहा है। विधायक रामकुमार ने कहा कि वो सोचते हैं कि गरीब का बेटा विधायक कैसे बन गया इसलिए षड्यंत्र करते हैं। कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद भी उनके बारे में वीडियो प्रसारित किया गया था। वीडियो प्रसारित करने वाले बताएं की किस उद्देश्य से किया गया है।


उन्होंने कहा कि अगर वे किसी महल के सामने खड़े हो जाएं तो क्या वह महल उनका हो जाएगा। वे विधायक बने हैं तो जनता के आशीर्वाद से बने हैं। वे लोग उनके गरीब की छवि को खराब नहीं कर सकते हैं।

इधर कांग्रेस विधायक के सामने रखे नोटों की गड्डी वाले वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा नेता ओपी चौधरी ने सरकार पर हमला किया है।

उन्होंने ट्वीट किया है कि कांग्रेस विधायक के सामने रखे नोटों की गड्डी वाले इस वीडियो को सरकार स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिए सीबीआई को सौंपने का साहस दिखाएगी । या फिर कोयला वाले वीडियो की तरह उनकेऊपर एफआईआर दर्ज कराएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.