छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों को मिला 'जीरो' भाजपा

Updated on 12-08-2023 03:05 PM

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि ‘छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों की मार्कशीट आ गई है जिसमें अधिकतर को जीरो नंबर मिला है; और यह हम नहीं, बल्कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कह रहे हैं।’

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के परफॉर्मेंस के बारे में मीडिया में पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पूरे प्रदेश ने पढ़ा और सुना है। शनिवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों से मुखातिब शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के फेल्योर का बड़ा घाटा प्रदेश की जनता को हुआ है, यह बड़ा मसला है। यह स्थिति वांछनीय नहीं है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री शर्मा ने कहा कि जितनी बड़ी सरकार होती है, उतनी ही बड़ी एंटी इन्कम्बेंसी होती है और एंटी इन्कम्बेंसी तब और बढ़ जाती है, जब अकर्मण्य विधायक होते हैं। कांग्रेस के अधिकांश विधायक विफल सिद्ध हो गए हैं और आने वाले चुनाव में यह बात सिद्ध हो जाएगी। अभी हाल ही में अनिच्छापूर्वक उपमुख्यमंत्री बने टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों का परफॉर्मेंस बेहद कमजोर रहा है।

यह बात केवल उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने ही नहीं कही, बल्कि स्वयं मुख्यमंत्री बघेल ने भी अपने एक बयान में कहा था कि विधायकों को बदला जाएगा, उनकी रिपोर्ट ठीक नहीं आ रही है। प्रदेश प्रभारी रहते हुए पीएल पुनिया ने भी यह बात कही थी कि विधायकों का प्रदर्शन ठीक नहीं है। इसीलिए कांग्रेस के जिन नेताओं और बड़े पदाधिकारियों ने अपने विधायकों के परफॉर्मेंस को देखा, उस आधार पर यह निर्णय आता है कि कांग्रेस के विधायक फेल हो चुके हैं और इनकी मार्कशीट में शून्य अंक नजर आ रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने जनता की वह सेवा नहीं की, जिसके लिए जिसके लिए कांग्रेस की सरकार बनी थी।

यूँ भी पिछले विधानसभा चुनाव में किए गए 36 में से एक वादा भी प्रदेश की भूपेश सरकार ने पूरा नहीं किया। इस मुद्दे पर कांग्रेस के किसी भी नेता, मंत्री, पदाधिकारी के साथ कभी भी और कहीं भी बहस करने के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता तैयार है। श्री शर्मा ने कहा कि वादाखिलाफी के चलते और कांग्रेस के सारे नेताओं के बयानों के आधार पर यह बात आईने की तरह साफ है कि कांग्रेस के अधिकतम विधायक विफल सिद्ध हो गए हैं।

इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी भी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.